फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM Modi said in Vikas Bharat Sankalp Yatra The gap between rich and poor ended construction of houses increase

UP: विकसित भारत संकल्प यात्रा में बोले PM- अमीर-गरीब के बीच का अंतर खत्म, पक्का मकान बनने से बढ़ा आत्मविश्वास

Sun, 17 Dec 2023 10:14 PM IST
Vikas Kumar माई सिटी रिपोर्टर, वाराणसी
माई सिटी रिपोर्टर, वाराणसी Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 17 Dec 2023 10:14 PM IST
सार

प्रधानमंत्री ने कहा कि सफल योजनाएं नागरिकों में स्वामित्व की भावना पैदा करती हैं। ऋण और अन्य सुविधाएं पाने वाले व्यक्ति को लगता है कि यह उसका देश है, उसकी रेलवे है, उसका कार्यालय है, उसका अस्पताल है।

विज्ञापन
PM Modi said in Vikas Bharat Sankalp Yatra The gap between rich and poor ended construction of houses increase
वाराणसी में संबोधन करते पीएम मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विकसित भारत संकल्प यात्रा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सरकारी योजनाओं के लाभार्थी अब अमीर और गरीब के बीच के अंतर को समाप्त मान रहे हैं। पक्का मकान बनने से उनका आत्मविश्वास भी बढ़ रहा है। गरीब वर्ग सशक्त महसूस कर रहा है। विकसित भारत संकल्प यात्रा किसी राजनीतिक दल का काम नहीं है, बल्कि राष्ट्रीय प्रयास है। इसमें लोगों को सीधे तौर पर भाग लेना चाहिए।

विज्ञापन

स्वामित्व के भाव से देश के लिए कुछ करने की इच्छा
प्रधानमंत्री ने कहा कि सफल योजनाएं नागरिकों में स्वामित्व की भावना पैदा करती हैं। ऋण और अन्य सुविधाएं पाने वाले व्यक्ति को लगता है कि यह उसका देश है, उसकी रेलवे है, उसका कार्यालय है, उसका अस्पताल है। पीएम मोदी ने कहा, जब स्वामित्व की भावना पैदा होती है तो देश के लिए कुछ करने की इच्छा भी पैदा होती है। इससे आने वाली पीढ़ियों के बेहतर भविष्य के लिए लोगों में विश्वास पैदा होगा। योजनाओं के प्रभाव को प्रत्यक्ष रूप से जानने की परिवर्तनकारी शक्ति के बारे में विस्तार से बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आजादी की लड़ाई का बन रहा है माहौल
प्रधानमंत्री ने आजादी से पहले के समय को याद करते हुए कहा कि प्रत्येक नागरिक के योगदान ने एकता का माहौल बनाया, जिसके कारण अंततः अंग्रेजों को भारत छोड़ना पड़ा। प्रधानमंत्री ने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने और प्रत्येक व्यक्ति के सम्मान के साथ देश को आगे ले जाने के लिए समान दृष्टिकोण विकसित करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सकारात्मकता से सकारात्मक माहौल बनता है। विकसित भारत आर्थिक रूप से मजबूत होगा तो अपने नागरिकों की सभी समस्याओं का समाधान करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed