चंदौली में बोले पीएम मोदी-शिक्षा, चिकित्सा, सुविधा और रोजगार का हब बनकर उभर रही है काशी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के एक दिवसीय दौरे पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशीवासियों को सौगात देने के बाद विकास के संकल्प को दोहराया। उन्होंने कहा, काशी श्रद्धा, सेवा, समर्पण और सुविधा का संगम है। नई परियोजनाओं से काशी के साथ ही पूर्वांचल और पूर्वी भारत के बड़े हिस्से को सीधा लाभ मिलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पड़ाव की जनसभा में कहा, 1250 करोड़ की परियोजनाओं में अस्पताल, शैक्षणिक संस्थान काशी सहित पूर्वांचल के कायाकल्प के संकल्प का अटूट हिस्सा है।
बाबा भोलेनाथ के आशीर्वाद से इन कार्यों का दायित्व मिला है। सड़क, हाईवे और पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर तेजी से काम चल रहा है। पहले की स्थिति क्या थी, यह बताने की जरूरत नहीं है। चौकाघाट फ्लाईओवर के शुरू होने से प्रयागराज से चंदौली जाने वालों को जाम से मुक्ति मिलेगी। सारनाथ सहित अन्य पर्यटक स्थलों जाने वालों का सुविधा मिलेगी। पीएम ने कहा आस्था के हिसाब से सारनाथ और गंगा घाटों का सुंदरीकरण कराया जा रहा है।
यही कारण है कि यहां आने वाला व्यक्ति नए अनुभव लेकर जाता है। बाबा विश्वनाथ के अन्न क्षेत्र से प्रसाद वितरण और भोजन व्यवस्था की समस्या समाप्त हो जाएगी। महाशिवरात्रि से ठीक पहले महाकाल एक्सप्रेस के संचालन पर प्रधानमंत्री ने कहा कि यह बाबा के भक्तों के लिए विशेष उपहार है। बाबा विश्वनाथ के दर्शन के बाद महाकालेश्वर और ओंकारेश्वर का दर्शन आसान हो गया है। वाराणसी में 430 बेड के सुपर स्पेशियालिटी सेंटर और 73 बेड के मानसिक चिकित्सालय को उन्होंने पूर्वांचल के लिए तोहफा बताया।
बोले, काशी में कैंसर के कई संस्थान और चिकित्सा सुविधाएं हैं। इन नई चिकित्सकीय सुविधाओं से लोगों को बड़े शहरों की तरफ नहीं देखना होगा। काशी को आस्था के साथ ज्ञान का मुख्य केंद्र बताया और कहा वैदिक विज्ञान से लेकर अन्य क्षेत्रों में युवा नई सोच के साथ काम करेंगे।
काशी देगी पर्यटन को नया आयाम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि काशी और पूर्वांचल को प्रकृति ने बहुत कुछ दिया है। पर्यटन के क्षेत्र में यहां अपार संभावनाएं हैं। यही कारण है कि सरकार पर्यटन क्षेत्र को विकसित करने के प्रयास में जुटी है। इमसें बहुत कम निवेश में रोजगार और मुनाफा है।
पीएम ने बताई न्यू काशी की तस्वीर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न्यू काशी की तस्वीर बताई और लोकार्पित व शिलान्यास वाली परियोजनाओं की पूरी जानकारी दी। उन्होंने कहा, काशी का विकास बाबा महादेव का आशीर्वाद है। यही कारण है कि काशी का कायाकल्प आस्था को केंद्र में रख कर किया