फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM Modi's model village now become nagepura

अब नागेपुर बनेगा पीएम मोदी का आदर्श गांव

Sun, 06 Mar 2016 02:28 AM IST
अब नागेपुर बनेगा पीएम मोदी का आदर्श गांव
अब नागेपुर बनेगा पीएम मोदी का आदर्श गांव Updated Sun, 06 Mar 2016 02:28 AM IST
विज्ञापन
PM Modi's model village now become nagepura
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
जयापुर के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब नागेपुर को आदर्श गांव बनाएंगे। आराजी लाइन ब्लाक का यह दूसरा गांव होगा जिसे पीएम गोद लेकर संवारेंगे। इससे पहले इसी ब्लाक के जयापुर गांव को मोदी ने सात नवंबर 2014 को गोद लिया था। जयापुर का एक साल में कायाकल्प हो चुका है। अब सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत मोदी सेवापुरी विधानसभा के अपने दूसरे गांव नागेपुर की किस्मत चमकाएंगे। 
विज्ञापन


नागेपुर गांव के चयन की सूचना शनिवार की शाम सीडीओ विशाख जी को प्रधानमंत्री कार्यालय से प्राप्त हुई। सीडीओ ने बताया कि प्रधानमंत्री कार्यालय के उपसचिव मयूर माहेश्वरी का पत्र आया है। पत्र में 20 मार्च तक नागेपुर गांव का विलेज डेवलपमेंट प्लान मांगा गया है। प्लान के लिए सभी विभागों को पत्र भेजकर अवगत करा दिया गया है। बताया कि रविवार से नागेपुर गांव में सर्वे का काम शुरू हो जाएगा। गांव के विकास के लिए विभागवार योजना बनाकर उसे प्रधानमंत्री कार्यालय को भेजा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed