फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM Modi remember mahamana madan mohan malviya on his birthday

महामना के जन्मदिन पर पीएम मोदी ने किया याद

Sun, 25 Dec 2016 04:23 PM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी
टीम डिजिटल,वाराणसी Updated Sun, 25 Dec 2016 04:23 PM IST
विज्ञापन
 PM Modi remember mahamana madan mohan malviya on his birthday
महामना मदन मोहन मालवीय - फोटो : अमर उजाला

भारत रत्न महामना मदन मोहन मालवीय की 154 वीं जयंती पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें याद किया और कहा कि मालवीय जी ने भारतीय जनमानस में संकल्प और आत्मविश्वास जगाया। इस साल के अपने अंतिम साप्ताहिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात में पीएम मोदी ने कहा कि महामना ने आधुनिक शिक्षा को एक नई दिशा दी।

विज्ञापन

 

मन की बात में प्रधानमंत्री ने कहा कि अभी दो दिन पहले ही, मालवीय जी की तपोभूमि बनारस में मुझे विकास के कई कार्यक्रमों का शुभारंभ करने का मौका मिला। मैंने काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में महामना मदन मोहन मालवीय कैंसर रिसर्च संस्‍थान का शिलान्यास किया है।

विज्ञापन

 

सूचना और प्रसारण राज्यमंत्री राज्यवर्द्धन सिंह ने ट्वीट महामना को उनके जन्मदिन पर याद किया। उन्होंने कहा कि बीएचयू के संस्‍थापक महामना मदन मोहन मालवीय ने सत्यमेव जयते के नारे को लोकप्रिय बनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने महामना को देशभक्ति और आत्मत्याग की प्रतिमूर्ति बताया। उन्होंने कहा देशभक्ति और आत्मत्याग की अद्वितीय प्रतिमूर्ति एवं एक महान शिक्षाविद भारत रत्न पंडित मदन मोहन मालवीय जी की जयंती पर उनको नमन ।


वहीं बड़ी संख्या में बीएचयू में पढ़े और अन्य लोग भी ट्विटर पर महामना को याद कर रहे हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed