फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM Modi may come to Kashi on December 18 for the inauguration ceremony of Swaraveda Mahamandir.

Varanasi News: स्वर्वेद महामंदिर के उद्घाटन समारोह में 18 दिसंबर को काशी आ सकते हैं पीएम मोदी

Sun, 12 Nov 2023 09:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Nov 2023 09:08 PM IST
विज्ञापन
PM Modi may come to Kashi on December 18 for the inauguration ceremony of Swaraveda Mahamandir.
दुनिया के सबसे बड़े मेडिटेशन सेंटर के रूप में स्थापित स्वर्वेद महामंदिर के उद्घाटन समारोह में 18 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी आ सकते हैं। दो दिवसीय उद्घाटन समारोह में देश और दुनिया से तीन लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री के इस संभावित दौरे की सूचना के बाद प्रशासनिक महकमे में तैयारी शुरू कर दी गई है। पीएम मोदी अपने काशी दौरे पर फुलवरिया फोरलेन के साथ ही अमूल प्लांट का भी लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही कई परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे।
विज्ञापन




दो दशक से बन रहे उमरहा स्थित स्वर्वेद मंदिर का उद्घाटन समारोह 17 और 18 दिसंबर को प्रस्तावित है। इस दौरान वहां 25 हजार कुंडीय यज्ञ में तीन लाख से ज्यादा लोग शामिल होंगे। मंदिर प्रबंधन की ओर से इस आयोजन के लिए पीएम मोदी को आमंत्रण दिया गया है और प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से उनके आगमन की सहमति भी मिल गई है। यहां बता दें कि दो वर्ष पहले भी पीएम मोदी स्वर्वेद मंदिर के विहंगम योग के 98वें वार्षिकोत्सव में शामिल हुए थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed