फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM Modi is coming to Varanasi tomorrow PM's route under the supervision of SPG, touch and go rehearsal done

कल वाराणसी आ रहे हैं PM Modi: SPG की निगरानी में पीएम के रूट, हेलीकॉप्टर से हुआ टच एंड गो रिहर्सल

Thu, 23 Mar 2023 09:52 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 23 Mar 2023 09:52 AM IST
सार

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में जनसभा स्थल के साथ ही रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर तक जिस रूट से प्रधानमंत्री को जाना है। उसका जायजा एसपीजी ने बुधवार को लिया।

विज्ञापन
PM Modi is coming to Varanasi tomorrow PM's route under the supervision of SPG, touch and go rehearsal done
वाराणसी में पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 मार्च यानि कल वाराणसी आ रहे हैं। पीएम के काशी आगमन को लेकर जिला, पुलिस प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में जनसभा स्थल के साथ ही रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर तक जिस रूट से प्रधानमंत्री को जाना है। उसका जायजा एसपीजी ने बुधवार को लिया। इसके साथ ही पुलिस लाइन में हेलीकॉप्टर से टच एंड गो रिहर्सल भी हुआ। उधर कमिश्नर कौशल राज शर्मा, डीएम एस राजलिंगम, पुलिस कमिश्नर मुथा अशोक जैन ने भी अधिकारियों संग आयोजन स्थल पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- PM Modi Varanasi Visit: वन वर्ल्ड टीबी समिट को संबोधित करेंगे PM, फ्लोटिंग चेंजिंग रूम का भी होगा शिलान्यास
विज्ञापन


पीएम के आगमन से पूर्व अतिक्रमण के खिलाफ चला बुल्डोजर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन से पूर्व शहर कई इलाकों में अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम का बुल्डोजर चला। सभा स्थल संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय और सिगरा के बीच सभी मार्गों के किनारे से अवैध बैनर, केबल, पोस्टर, होर्डिंग्स, इत्यादि को हटाया गया। अभियान दौरान नगर निगम की प्रर्वतन दल एवं अतिक्रमण विभाग और विज्ञापन विभाग की टीम मौजूद रही।

विज्ञापन
विज्ञापन


 

PM Modi is coming to Varanasi tomorrow PM's route under the supervision of SPG, touch and go rehearsal done
वाराणसी में पीएम मोदी का रोड शो - फोटो : Agency

पीएम मोदी कल काशी को देंगे 1780 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को काशीवासियाें और यहां आने वाले भक्तों की काशी विश्वनाथ धाम तक की राह सुगम करने के लिए देश के पहले पब्लिक ट्रांसपोर्ट रोपवे की आधारशिला रखेंगे। करीब पांच घंटे के प्रवास पर आ रहे पीएम अपने संसदीय क्षेत्र की जनता की सुविधाओं को बढ़ाने के लिए 1780 करोड़ रुपये लागत की 28 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। साथ ही संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के मैदान में जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

यह भी पढ़ें- PM Modi के काशी आगमन की तैयारी शुरू: हर मौसम के लिए तैयार होगा पीएम का जनसभा स्थल, पढ़ें डिटेल्स

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कैंट स्टेशन से गोदौलिया तक 645 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित पैसेंजर रोपवे का शिलान्यास करेंगे। 3.75 किलोमीटर लंबी रोपवे परियोजना में पांच स्टेशन बनेंगे। इससे पर्यटकों व तीर्थ यात्रियों को आवागमन में आसानी होगी। नमामि गंगे योजना के तहत 5.5 करोड़ रुपये की लागत से भगवानपुर बनने वाले 55 एमएलडी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट और खेलो इंडिया के तहत सिगरा स्टेडियम में 300 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित फेज 2 और 3 के कार्यों का शिलान्यास करेंगे।
रोजगार के नए अवसरों के लिए प्रधानमंत्री हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड के सेवापुरी के इसरवर गांव में प्रस्तावित एलपीजी बॉटलिंग प्लांट की आधारशिला भी रखेंगे। भरथरा गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और 63 ग्राम पंचायतों के तीन लाख लोगों शुद्ध पेयजल मुहैया कराने के लिए जल जीवन मिशन के तहत 19 पेयजल योजनाओं को समर्पित करेंगे। ग्रामीण पेयजल व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए पीएम मिशन के तहत 59 पेयजल योजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed