फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM Modi in Varanasi today will visit Bareka for the 21st time, will taste Banarasi Paan

पीएम के लिए ये हैं तैयारियां: बनारसी पान और लौकी की सब्जी का लेंगे स्वाद, सुबह परोसी जाएगी मलइयो

Sun, 17 Dec 2023 08:10 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sun, 17 Dec 2023 08:10 AM IST
सार

पीएम मोदी के लिए तैयार किए गए कमरे के एक हिस्से में व्यायाम की साइकिल सहित योग के लिए जरूरी संसाधन रखवाए गए हैं। पीएम के कमरे में डबल के बेड के अलावा दो तरफ सोफे भी रखवाए गए हैं। प्रधानमंत्री के आगमन के पूर्व कक्ष संख्या 12 व 13 के पर्दे, चादर सहित अन्य सामान बदले गए हैं।

विज्ञापन
PM Modi in Varanasi today will visit Bareka for the 21st time, will taste Banarasi Paan
पीएम मोदी - फोटो : ani

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रात्रि विश्राम के लिए बनारस रेल कारखाना (बरेका) गेस्ट हाउस के कमरा नंबर-12 और 13 को खास तैयार किया गया है। पीएम मोदी जब भी अपने संसदीय क्षेत्र में रात्रि प्रवास करते हैं तो बरेका के गेस्ट हाउस में ही रुकते हैं। पहली बार दिसंबर 2014 में वे यहां ठहरे थे और हाल में जुलाई 2023 में आए थे। बरेका में पीएम 21वीं बार रात बिताएंगे। पीएम का मेन्यू भी तैयार है और इसमें बनारसी पान को भी शामिल किया गया है।

विज्ञापन

पीएम मोदी के लिए तैयार किए गए कमरे के एक हिस्से में व्यायाम की साइकिल सहित योग के लिए जरूरी संसाधन रखवाए गए हैं। पीएम के कमरे में डबल के बेड के अलावा दो तरफ सोफे भी रखवाए गए हैं। प्रधानमंत्री के आगमन के पूर्व कक्ष संख्या 12 व 13 के पर्दे, चादर सहित अन्य सामान बदले गए हैं। आधा दर्जन केयर टेकरों को ट्रेनिंग भी दी गई है। कमरा नंबर 12 और 13 को एसपीजी ने अपने अधीन ले लिया है। बरेका गेस्ट हाउस के केयर टेकर भागीरथी हैं और यह गेस्ट हाउस उप मुख्य इंजीनियर साकेत के अधीन आता है।

विज्ञापन

पहली बार प्रधानमंत्री 7 व 8 दिसंबर 2014 को आए थे और यहां रात्रि विश्राम किया था। अभी तीन महीने पहले 27 से 29 सितंबर तक इस कक्ष तक प्रधानमंत्री के प्रमुख सचिव पीके मिश्रा के लिए बुक किया गया था। बरेका गेस्ट हाउस के चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मियों की नजर है। सीसी कैमरे के अलावा खुफिया विभाग की टीम लग गई है। हेलिपैड से लेकर गेस्ट हाउस तक की कमान एसपीजी अपनी देखरेख में सुरक्षा पॉइंट निर्धारित कर पुलिसकर्मियों की तैनाती की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

रात में लौकी की सब्जी, सुबह परोसी जाएगी मलइयो

पीएम मोदी के के नाश्ता, रात के भोजन और सुबह के नाश्ते का मेन्यू तैयार किया गया है। इसमें पीएम को 17 दिसंबर की शाम को गुजराती कचौड़ी, ढोकला, वेज कटलेट, चाय, फ्रेश जूस और नारियल पानी दिया जाएगा। रात के भोजन में टमाटर सूप, लौकी की सब्जी, चना मेथी पालक की सब्जी, कढ़ाई पनीर, वेज खिचड़ी, गुजराती कढ़ी, अरहर दाल, झाल फ्रेजी, प्लेन राइस, तवा रोटी, पापड़, सलाद विद लेमन, अचार, मिक्स फ्रूट, दही, गाय का दूध होगा। मिठाई में छेना पायस, गाजर का हलवा और बनारसी पान रखा जाएगा। 18 दिसंबर की सुबह नाश्ते में थेपला, उपमा, बनारसी कचौड़ी-सब्जी, जलेबी, गुजराती पोहा, खाखरा, दही, मैरी बिस्किट के साथ चाय, मिक्स फ्रूट, ब्रेड बटर, जैम, नारियल पानी और मलइयो परोसी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed