फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM Modi in Varanasi today prime minister security duty more than 10 thousand soldiers alert from airport to banaras city

PM Modi in Varanasi: 10 हजार से अधिक जवानों के कंधों पर होगी पीएम की सुरक्षा, एयरपोर्ट से लेकर शहर तक तगड़ी चौकसी

Thu, 07 Jul 2022 09:39 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 07 Jul 2022 09:39 AM IST
सार

आज वाराणसी आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा अभेद्य रहेगी। पांच स्तरीय सुरक्षा घेरे में रहने वाले प्रधानमंत्री की सुरक्षा में किसी तरह की कोई चूक न हो, इसके लिए केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में है।

विज्ञापन
PM Modi in Varanasi today prime minister security duty more than 10 thousand soldiers alert from airport to banaras city
वायु सेना के हेलीकॉप्टर से भी निगहबानी होती रहेगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज वाराणसी दौरे पर आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा अभेद्य  होगी। चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात रहेगी। एसपीजी, एनएसजी के कमांडो के अलावा प्रधानमंत्री की सुरक्षा में पुलिस-पीएसी और सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स के 10 हजार से अधिक जवान तैनात रहेंगे। एयरपोर्ट से शहर तक आवाजाही वाले रूट के किनारे रूफ टॉप फोर्स तैनात रहेगी।

विज्ञापन


वायुसेना के हेलीकॉप्टर से बुधवार को टच एंड गो और एसपीजी ने डमी फ्लीट का ग्रैंड रिहर्सल किया। इसके पूर्व केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों ने एयरपोर्ट, अर्दली बाजार स्थित एलटी कॉलेज, रुद्राक्ष में बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप दिया। वहीं, पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने पुलिस लाइन में अभेद्य  सुरक्षा के बाबत पुलिस अधिकारियों सहित फोर्स को ब्रीफ किया।
विज्ञापन



बगैर पास के किसी को भी कार्यक्रम स्थल पर नहीं मिलेगा प्रवेश
पांच स्तरीय सुरक्षा घेरे में रहने वाले प्रधानमंत्री की सुरक्षा में किसी तरह की कोई चूक न हो, इसके लिए केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में है। पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने फोर्स को ब्रीफ करते हुए कहा कि आमजन की गतिविधियों पर मुस्तैदी से नजर रखें। बैरिकेडिंग के बाहर कोई न आने पाए, इस पर पूरा ध्यान रहे। बगैर पास के किसी को भी कार्यक्रम स्थल पर जाने नहीं दिया जाए। आईडी और फोटो मिलान के बाद ही आगे जाने दिया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार दोपहर विशेष विमान से बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वायुसेना के हेलीकॉप्टर से प्रधानमंत्री पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर उतरेंगे और यहां से भी फिर प्रस्तावित कार्यक्रमों में सड़क मार्ग से जाएंगे। इसके पूर्व एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ का बम निरोधक दस्ता और डाग स्क्वायड ने गहनता से जांच पड़ताल की। 

हर-हर महादेव के जयघोष के डमरू दल करेगा पीएम का स्वागत

PM Modi in Varanasi today prime minister security duty more than 10 thousand soldiers alert from airport to banaras city
डमरू दल (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

काशी दौरे पर आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काशी की आतिथ्य परंपरा के साथ हर-हर महादेव के जयघोष और डमरू की निनाद के साथ प्रधानमंत्री का स्वागत करने की तैयारी है। सड़क के दोनों किनारे पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ही बटुक, डमरू दल के सदस्य खड़े रहेंगे। शहर में सिगरा स्टेडियम, रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर तक बांस, बल्ली की बैरीकेडिंग कराई गई है। यहां भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ही डमरू दल, बटुक कतारबद्ध होकर खड़े रहेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed