PM Modi in Varanasi: बनारस को मिलेगी आठवीं वंदेभारत, पहली ट्रेन जो काशी से विंध्यधाम-चित्रकूट को जोड़ेगी
Varanasi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन उनके संसदीय क्षेत्र वाराणसी में होने वाला है। इसकी तैयारियों को लेकर संबंधित सभी विभाग लग गए हैं। बरेका में हेलीपैड भी बनाए जा रहे हैं। वे बनारस को आठवीं वंदेभारत की साैगात देंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
PM Modi Varanasi Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आठ नवंबर को काशी को आठवीं वंदेभारत ट्रेन की सौगात देंगे। यह ट्रेन काशी से विंध्यवासिनी धाम और चित्रकूट को जोड़ेगी। इससे पहले यूपी, बिहार, झारखंड और दिल्ली के अलग-अलग शहरों के लिए सात वंदेभारत का संचालन किया जा रहा है।
खजुराहो के लिए चलने वाली पहली ऐसी वंदे भारत ट्रेन होगी जो काशी से तीन धार्मिक शहरों काशी, विंध्याचल मिर्जापुर और चित्रकूट को जोड़ेगी। इससे धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। आठ कोच वाली इस ट्रेन में सात चेयरकार हैं। एक कोच एक्जीक्यूटिव का रहेगा। यह ट्रेन काशी को सीधे मां विंध्यवासिनी धाम विंध्याचल से जोड़ रही है।
आम यात्रियों को सफर के लिए करना होगा इंतजार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आठ नवंबर को बनारस रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर वाराणसी-खजुराहो वंदेभारत को रवाना करेंगे। इस ट्रेन से रेलमंत्री, रेलवे का स्टाफ और कुछ अन्य लोग सफर करेंगे। आम यात्रियों के लिए यात्रा का विकल्प बाद में खुलेगा। किराया अभी तक तय नहीं है।
रेलवे महकमे के अफसरों का कहना है कि ट्रेन संचालन की तिथि जल्द तय होगी। किराया तय करने की प्रक्रिया भी चल रही है। उद्घाटन वाले दिन यह ट्रेन बनारस रेलवे स्टेशन से सुबह 8 बजे रवाना होगी। इसके बाद सामान्य दिनों में सुबह 5.25 बजे से चलेगी।
इन ट्रेनों का वाराणसी से संचालन
- ट्रेन नंबर 26422/26421 वाराणसी-खजुराहो-वाराणसी : इस ट्रेन का संचालन आठ नवंबर से शुरू होगा। यह ट्रेन अभी आठ कोच की होगी। बाद में 16 कोच की हो जाएगी।
- ट्रेन नंबर 22415/22416-वाराणसी-नई दिल्ली-वाराणसी : नई दिल्ली जाने वाली इस ट्रेन में 20 कोच हैं। इनमें से 18 चेयर कार हैं। दो एग्जीक्यूटिव कोच हैं। हर कोच में औसतन हर दिन 70 फ़ीसदी से ज्यादा सीटें भरी रहती हैं।
- ट्रेन नंबर 22500/22499 वाराणसी-देवघर-वाराणसी : इस ट्रेन में आठ कोच हैं। हर दिन 60 फ़ीसदी से ज्यादा सीटें भरी रहती हैं।
- ट्रेन नंबर 22489/22490 वाराणसी-मेरठ-वाराणसी : आठ कोच वाली ट्रेन है। मेरठ तक जाने में 75 फ़ीसदी से ज्यादा सीटें भर जाती हैं।
- ट्रेन नंबर 22345/22346 गोमतीनगर-वाराणसी-पटना : लखनऊ के गोमती नगर से चलकर वाराणसी होते हुए पटना जाने वाली ट्रेन आठ कोच है। 60 फीसदी सीटें भरी रहती हैं।
- ट्रेन नंबर 20997/20888 वाराणसी-रांची-वाराणसी : कैंट रेलवे स्टेशन से चलने वाली इस ट्रेन की 75 फीसदी सीटें भरी रहती हैं। काशी से लखनऊ जाने वाले यात्रियों की संख्या अच्छी रहती है।
- ट्रेन नंबर 22435/22436 वाराणसी-नई दिल्ली-वाराणसी : कैंट रेलवे स्टेशन से दिल्ली जाने वाली ट्रेन में 20 कोच हैं। इनमें से 2 एग्जीक्यूटिव कोच हैं। 18 चेयर कार हैं। इस ट्रेन से 75 फ़ीसदी यात्री रोजाना सफर करते हैं।
- ट्रेन नंबर 20175/20176 वाराणसी-आगरा कैंट-वाराणसी : आगरा कैंट तक जाने वाली ट्रेन 16 कोच की है। सामान्य दिनों में 60 से 70 फीसदी सीटें भरी रहती हैं।