फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM Modi gave unique gifts to leaders of G-7 countries presented Gulabi meenakari artwork to US President Joe Biden

G-7 Summit: पीएम मोदी ने जी-7 देशों के नेताओं को दिए नायाब तोहफे, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन को भेंट की काशी की गुलाबी मीनाकारी वाली कलाकृति

Wed, 29 Jun 2022 10:26 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/लखनऊ/वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/लखनऊ/वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 29 Jun 2022 10:26 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जी-7 शिखर सम्मेलन में शामिल हुए राष्ट्राध्यक्षों को नायाब तोहफे भेंट किए। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन को  काशी का प्रसिद्ध हस्तशिल्प गुलाबी मीनाकारी ब्रोच व कफलिंक सेट भेंट किया।

विज्ञापन
PM Modi gave unique gifts to leaders of G-7 countries presented Gulabi meenakari artwork to US President Joe Biden
अमेरिका के राष्ट्रपति से बात करते पीएम मोदी - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जर्मन में जी-7 शिखर सम्मेलन में शामिल हुए राष्ट्राध्यक्षों को नायाब तोहफे भेंट किए। किसी को वाराणसी की गुलाबी मीनाकारी वाला तोहफा दिया गया तो किसी को खास इत्र। ये उपहार उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों से मंगवाए गए थे। सम्मेलन में प्रधानमंत्री द्वारा राष्ट्राध्यक्षों को भेंट दिए गए उपहारों में पीएम के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दो उत्पाद शामिल हैं।

विज्ञापन


इससे एक बार फिर काशी और यूपी के अन्य हिस्सों के जीआई उत्पादों को विश्व फलक पर पहचान मिली है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर इसके लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया है।प्रधानमंत्री ने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन को देवाधिदेव महादेव की पावन नगरी काशी का प्रसिद्ध हस्तशिल्प गुलाबी मीनाकारी ब्रोच व कफलिंक सेट भेंट कर स्थानीय शिल्प को वैश्विक पटल पर गौरव दिलाया।
विज्ञापन


इंडोनेशिया के राष्ट्रपति को ‘राम दरबार’
इसी तरह से फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रोन को हस्तशिल्प ‘जरी-जरदोजी’ से बने बॉक्स में यूपी में निर्मित विभिन्न अमूल्य उपहार भेंट किए। पीएम ने अपने जर्मनी प्रवास पर सेनेगल के राष्ट्रपति मैकी साल को यूपी में हाथ से निर्मित हुईं मूंज की टोकरियां और कपास की दरी भेंट की। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विदोदो को वाराणसी की लोकप्रिय काष्ठ और लाख की अद्भुत कला से निर्मित ‘राम दरबार’ की कलाकृति उपहार में दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

PM Modi gave unique gifts to leaders of G-7 countries presented Gulabi meenakari artwork to US President Joe Biden
जो बाइडन को दिया गया तोहफा - फोटो : ANI

पीएम ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को चीनी मिट्टी के अद्वितीय उत्पादों के लिए प्रसिद्ध बुलंदशहर की ‘प्लेटिनम पेंटेड हैंड पेंटेड टी सेट’ भेंट कर स्थानीय हुनर को वैश्विक पटल पर नई पहचान देने का काम किया है। उन्होंने जर्मनी के चांसलर ओलफ शोल्ज को मुरादाबाद का नक्काशीदार मटका दिया। इस तरह से वैश्विक पटल पर पीतल नगरी की चमक बिखेरने में सफलता मिली। इटली के प्रधानमंत्री मारियो द्राघी को आगरा में निर्मित मार्बल इनले टेबल टॉप उपहारस्वरूप दिया। निजामाबाद की सुप्रसिद्ध काली मिट्टी के बर्तन जापान के प्रधानमंत्री को भेंट किए।

काष्ठ कला और गुलाबी मीनाकारी के मुरीद हुए राष्ट्राध्यक्ष

PM Modi gave unique gifts to leaders of G-7 countries presented Gulabi meenakari artwork to US President Joe Biden
लकड़ी से बना राम दरबार - फोटो : अमर उजाला

कला, संस्कृति और धर्म की नगरी काशी का नाम एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर गूंज रहा है। जर्मनी में जी-7 सम्मेलन में काशी के जीआई उत्पादों में शामिल गुलाबी मीनाकारी और काष्ठ कला ने चमक बिखेरी है। इन उपहारों के जरिये पीएम मोदी ने एक बार फिर काशी की संस्कृति, कला और विरासत को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाई है। काशी के राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय पुरस्कार प्राप्त कलाकारों ने इन्हें अपने हाथों से तैयार किया है।

18 दिन में तैयार हुआ राम दरबार 
इंडोनेशिया के राष्ट्रपति को उपहार में दिया गया राम दरबार ओमप्रकाश शर्मा और उनके परिवार ने तैयार किया है। चार पीढ़ियों से एक इंच से लेकर सात फीट तक के लकड़ी के उत्पाद तैयार करने के लिए यह परिवार प्रसिद्ध है। गूलर की लकड़ी से बिना किसी मशीन के इस्तेमाल से उत्पाद पूरी तरह हस्तनिर्मित है। कलाकृति में प्रमुख पात्र श्री राम, माता सीता, लक्ष्मण, बजरंगबली और जटायु हैं। इसे बनाने में 18 दिन का समय लगा। इसका ऑर्डर यूपी हैंडक्राफ्ट के जरिये दिया गया था।

गुलाबी मीनाकारी की विदेशों में खूब मांग

PM Modi gave unique gifts to leaders of G-7 countries presented Gulabi meenakari artwork to US President Joe Biden
गुलाबी मीनाकारी - फोटो : अमर उजाला

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को उपहार में दी गई गुलाबी मीनाकारी की मांग देश के अलग-अलग हिस्सों में है। इसे राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त रमेश कुमार विश्वकर्मा के परिवार ने 16 दिन में तैयार किया है। काशी के जीआई उत्पादों के विशेषज्ञ डॉ. रजनीकांत बताते हैं कि इससे पहले भी पीएम मोदी फ्रांस के राष्ट्रपति की पत्नी ब्रिजेट मैक्रों को गुलाबी मीनाकारी के झुमके भेंट कर चुके हैं।

काशी की इस कला के बिल क्लिंटन भी मुरीद हैं। हैदराबाद में हुई अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी में वह काशी के श्याम दास और उनके पिता राम जी प्रसाद द्वारा बनाए गए गुलाबी मीनाकारी के शतरंज के कायल हो गए थे। यहीं नहीं भैरव गली निवासी अमरनाथ वर्मा को अबुधाबी के शेख ने न्योता देकर अपने यहां बुलाया और अपने सिंघासन में गुलाबी मीनाकारी करवाई। 

जीआई उत्पादों के ब्रांड एंबेसडर हैं पीएम 
डॉ. रजनीकांत ने बताया कि प्रधानमंत्री हर अंतरराष्ट्रीय दौरे पर जीआई उत्पादों को तोहफे में भेंट करते हैं, जिसकी वजह से कारोबार बढ़ा है। इसका पूरा श्रेय पीएम को जाता है। वह एक तरह से जीआई उत्पादों के ब्रांड एंबेसडर के रूप में कार्य कर भारत की समृद्ध विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed