फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM Modi flagged off Sant Ravidas Express Train from Jalandhar Cantt station for Varanasi

UP: पीएम मोदी ने हरी झंडी दिखाकर संत रविदास एक्सप्रेस को किया रवाना, अमृतसर से वाराणसी से सीधे जोड़ेगी सेवा

Sat, 18 Jul 2026 12:00 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Sat, 18 Jul 2026 12:00 AM IST
सार

संत रविदास एक्सप्रेस ट्रेन से संत रविदास मंदिर, जन्मस्थान सीर गोवर्धनपुर के ट्रस्टी और करीब 250 श्रद्धालु वाराणसी पहुंचेंगे। वे संत रविदास मंदिर में मत्था टेकने के बाद लंगर ग्रहण करेंगे और फिर इसी ट्रेन से पंजाब लौट जाएंगे। 

विज्ञापन
PM Modi flagged off Sant Ravidas Express Train from Jalandhar Cantt station for Varanasi
संत रविदास एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को जालंधर कैंट से संत रविदास एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह स्लीपर वंदे भारत सेवा अमृतसर के छेहरटा स्टेशन को सीधे वाराणसी से जोड़ेगी। इस ट्रेन से संत रविदास मंदिर, जन्मस्थान सीर गोवर्धनपुर के ट्रस्टी और करीब 250 श्रद्धालु वाराणसी पहुंचेंगे। यहां वे संत रविदास मंदिर में मत्था टेकने के बाद लंगर ग्रहण करेंगे और फिर इसी ट्रेन से पंजाब लौट जाएंगे। 

विज्ञापन


ट्रेन वाराणसी स्टेशन पर करीब चार घंटे तक रुकेगी, जिसके बाद श्रद्धालुओं को लेकर वापस रवाना होगी। मंदिर के ट्रस्टी के.एल. सरोए ने कहा कि यह रैदास भक्तों के लिए हर्ष का विषय है। मंदिर के प्रमुख संत पद्मश्री संत निरंजन दास ने इस पहल के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। 
विज्ञापन


ट्रस्टी निरंजन चीमा ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए चार से पांच बसों की व्यवस्था की गई है, जो उन्हें स्टेशन से मंदिर और दर्शन के बाद वापस स्टेशन तक पहुंचाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed