फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM Modi Dialogue through video conference who feed needy in crisis of corona epidemic during lockdown in varanasi

Lockdown में सेवा: महादेव की नगरी काशी में भूखों का पेट भरने वालों से संवाद करेंगे पीएम मोदी

Thu, 09 Jul 2020 12:25 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 09 Jul 2020 12:25 AM IST
विज्ञापन
PM Modi Dialogue through video conference who feed needy in crisis of corona epidemic during lockdown in varanasi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

लॉकडाउन के दौरान वाराणसी में जरूरतमंदों की मदद करने वालों से गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संवाद करेंगे। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सुबह 11 बजे से होने वाले इस संवाद में विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि कलेक्ट्रेट, कमिश्नरी सभागार और पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम ऑफिस में बैठेंगे।

विज्ञापन


काशी के बारे में यही कहा जाता है कि यहां कोई भूखा नहीं सोता और इसी को चरितार्थ करते हुए 100 से अधिक संस्थाओं ने लॉकडाउन में लगभग 20 लाख फूड पैकेट और 2 लाख राशन किट का वितरण जरूरतमंदों में किया। इसके अलावा कई संस्थाओं ने लोगों में सैनिटाइजर, मास्क वितरण कर कोरोना से बचाव के प्रति उन्हें जागरूक भी किया।
विज्ञापन


इसी को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से कोरोना वायरस के रूप में लोगों को सम्मानित किया गया। अब सेवा करने वाले लोग प्रधानमंत्री को सेवा कार्यों के बारे में अवगत कराएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

PM Modi Dialogue through video conference who feed needy in crisis of corona epidemic during lockdown in varanasi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

भाजपा के महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय द्वारा स्वागत संबोधन होगा। संवाद के लिए कमिश्नरी सभागार, पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के कार्यालय और कलेक्ट्रेट में 33-33 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed