फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lok Sabha Election BJP candidate PM Modi from varanasi leaders celebrated moment

Lok Sabha Election: काशी से पीएम मोदी के प्रत्याशी बनने पर एक साथ मनी होली-दिवाली, फोड़े पटाखे; उड़ाया गुलाल

Sun, 03 Mar 2024 06:32 AM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 03 Mar 2024 06:32 AM IST
सार

Varanasi News: भाजपा के सभासदों ने अपने-अपने वॉर्डों में मिठाईयां बांटी। लोगों ने हाथ में पीएम मोदी के चित्र को भी मिठाई खिलाई। कुछ लोग मोदी के आदमकद फोटो के साथ डांस कर अपनी खुशी का इजहार कर रहे थे।

विज्ञापन
Lok Sabha Election BJP candidate PM Modi from varanasi leaders celebrated moment
वाराणसी में खुशी मनाते भाजपा कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लोकसभा चुनाव के लिए वाराणसी संसदीय सीट से तीसरी बार प्रत्याशी बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। ढोल-नगाड़े के थाप पर कार्यकर्ता जमकर थिरके। मिठाई खिलाकर एक दूसरे को बधाई दी। इस दौरान आतिशबाजी हुई। पटाखों के साथ अबीर गुलाल भी उड़े।

विज्ञापन


भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने भारतीय संस्कृति, विरासत, विकास के अनन्य उपासक, राष्ट्रभक्त, सभी वर्गों के हित चिंतक प्रधानमंत्री को प्रत्याशी बनाने पर आभार जताया। शहर दक्षिणी विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी ने कहा कि इस बार पीएम को सर्वाधिक मतों से जीताकर नया कीर्तिमान बनाया जाएगा।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष एवं एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि काशी की जनता ने हुंकार भरी है कि इस बार मोदी जी को दस लाख वोटों से जिताएंगे। महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने कहा कि जब से घोषणा हुई है काशीवासियों का उत्साह चरम पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Lok Sabha Election BJP candidate PM Modi from varanasi leaders celebrated moment
वाराणसी में खुशी से नाचते भाजपा समर्थक। - फोटो : अमर उजाला
महापौर अशोक तिवारी ने कहा कि देश के साथ साथ काशी और पूर्वांचल में विकास की गति और तेज होगी। इस मौके पर अशोक चौरसिया, अशोक यादव, साधना वेदांती,रचना अग्रवाल, धर्मेंद्र सिंह, नवरतन राठी आदि मौजूद रहे।

भाजपा महानगर कार्यसमिति सदस्य डॉ. पवन शुक्ला के दशाश्वमेध स्थित आवास पर पहली बार मतदाता बने युवाओं ने आपस में एक दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी जताई। गुलाब बाग स्थित भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओंं ने जश्न मनाया। रोहनियां, नीचीबाग स्थित भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े बजाए। आतिशबाजी के साथ एक दूसरे दुसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। होली के पहले उत्साहित कार्यकर्ताओ ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed