फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM Modi asked women in Varanasi about experience of rearing Gir cows

Varanasi: PM ने महिलाओं से पूछा गीर गाय पालने का अनुभव, बहनों ने कहा- इसे पालने से बढ़ी आमदनी; बोनस भी मिल रहा

Sat, 24 Feb 2024 12:53 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 24 Feb 2024 12:53 PM IST
सार

PM Modi In Varanasi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बनास डेयरी के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान गीर गाय पालने वाली महिलाओं से बातचीत की। पीएम ने महिलाओं ने गीर गाय पालने का अनुभव पूछा तो उन्होंने कहा कि गीर गाय पालने से आमदनी बढ़ी है। 

विज्ञापन
PM Modi asked women in Varanasi about experience of rearing Gir cows
पीएम मोदी ने गीर गाय पालने वाली महिलाओं से की बातचीत - फोटो : अमर उजाला/एक्स (ट्विटर)

विस्तार

करखियांव स्थित बनास डेयरी प्लांट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गीर गाय पालने वाली जिले की 51 महिलाओं से मुलाकात की है। इनमें से 10 महिलाओं से गीर गाय के पालन के उनके अनुभव के बारे में जानकारी ली। प्रधानमंत्री ने सभी महिलाओं को गीर गाय के माध्यम से अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए प्रेरित किया। महिलाओं ने कहा कि दूध बेचने से अच्छा मुनाफा मिल रहा है।

विज्ञापन


विज्ञापन


क्या बोलीं महिलाएं

  • प्राइवेट कंपनी में काम करती हूं। 10 दिन की ट्रेनिंग के लिए गुजरात गई थी। वहां से आने के बाद मार्च 2021 में गीर गाय मिली थी। उसके आने से घर में पॉजिटिव एनर्जी आई है। देसी गाय से ज्यादा दूध देती है। - अंबाश्री नीलम, पनियरा
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • दो गीर गाय हैं। दूध डेयरी पर देते हैं। इसका फायदा मिल रहा है। - प्रीति दूबे, पनियरा
  • तीन गीर गाय हैं। दूध की बिक्री से घर की आर्थिक स्थिति अच्छी हुई है। बच्चे अब अच्छे स्कूल में पढ़ रहे हैं। - विभा मिश्रा, शहंशाहपुर
  • चार गीर गाय थी। दो का दान कर दिया। दूध का अच्छा पैसा मिलता है। डेयरी से बोनस अलग से मिलता है। - श्याम कुमारी गुप्ता, नरोत्तमपुर
  • आमदनी अच्छी हुई है। उसका दूध घर के बच्चों से लेकर बड़ों के लिए पर्याप्त मिल जाता है। अच्छी कीमत भी मिल जाती है। - संगीता सिंह, शाहंशाहपुर 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed