पीएम मोदी और सीएम योगी सोनभद्र-मिर्जापुर में आज रखेंगे साढ़े पांच हजार करोड़ की पेयजल परियोजना की आधारशिला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ आज सोनभद्र-मिर्जापुर में साढ़े पांच हजार करोड़ की पेयजल परियोजना की आधारशिला रखेंगे। पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मिर्जापुर और सोनभद्र के लोगों को सौगात देंगे।
पीएम कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण जल और स्वच्छता समिति के सदस्यों से बातचीत भी करेंगे। सुबह 11:30 बजे आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत सोनभद्र में योजना के शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे।
इस परियोजना का लाभ मिर्जापुर और सोनभद्र के 2995 गांवों में निवास करने वाली 42 लाख की आबादी को मिलेगा। राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन के तहत नमामि गंगे तथा ग्रामीण जलापूर्ति विभाग द्वारा संचालित जलजीवन मिशन योजना से जिले के ग्रामीण क्षेत्र के हर घर को नल का पानी उपलब्ध कराया जाएगा। सोनभद्र में 14 व मिर्जापुर में नौ स्थानों पर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट लगाए जाएंगे। योजना को 2022 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके पूर्व से ही ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति के लिए भागीरथी योजना चल रही है।
मिर्जापुर के अष्टभुजा डाक बंगला में जलशक्ति विभाग एवं जल संसाधन, बाढ़ नियंत्रण, लघु सिंचाई, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के मंत्री डा. महेंद्र सिंह शुक्रवार को पत्रकारों से रूबरू हुए। उन्होंने बताया कि मिर्जापुर में नौ तथा सोनभद्र में 14 स्थानों पर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट लगाकर लोगों के घर घर तक पानी पहुंचाने की योजना है। यह अब तक की सबसे बड़ी परियोजना है।
कहा कि सभी पंचायतों व आंगनबाड़ी केंद्रों पर टीवी स्क्रीन लगाकर इस कार्यक्रम का प्रसारण किया जाएगा। इस दौरान प्रधानमंत्री कुछ लोगों से संवाद भी करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत सोनभद्र में मौजूद रहेंगे। कहा कि पंप कैनाल व बंधियों की क्षमता बढ़ाई जाएगी। पांच ब्लाक में भूगर्भ जल की स्थित खराब है। वहीं एक ब्लाक में हालात बिगड़ रहे हैं। सात ब्लाक में ठीक हैं। जहां हालात खराब हैं, वहां भूगर्भ जल का संरक्षण और संवर्धन किया जाएगा।