फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM Modi and Biden bilateral meeting namai gange performing ganga aarti and Praying for better India US friendship

मोदी-बाइडेन की मुलाकात: वाराणसी में भारत-अमेरिका की दोस्ती के लिए आरती कर मां गंगा से प्रार्थना

Thu, 23 Sep 2021 05:48 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 23 Sep 2021 05:48 PM IST
सार

प्रधानमं6ी नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की शुक्रवार को होने वाली पहली मुलाकात के पूर्व दोनों देशों के प्रगाढ़ संबंध के लिए वाराणसी में नमामि गंगे ने मां गंगा की आरती उतारी। 

विज्ञापन
PM Modi and Biden bilateral meeting namai gange performing ganga aarti and Praying for better India US friendship
नमामि गंगे ने मां गंगा से की प्रार्थना, मांगा आशीर्वाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत और अमेरिका के बेहतर संबंधों के लिए वाराणसी में गुरुवार को नमामि गंगे ने मां गंगा की आरती उतारकर प्रार्थना की। द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत और बहुमुखी तथा व्यापार व निवेश को बेहतर करने के लिए मां गंगा से गुहार लगाई। पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की शुक्रवार को होने वाली पहली मुलाकात के पूर्व दोनों देशों के प्रगाढ़ संबंध के लिए नमामि गंगे ने मां गंगा की आरती उतारी।

विज्ञापन


रिश्तों की नई इबारत लिखेगी मोदी-बाइडेन की मुलाकात 
गंगा के तट पर नमामि गंगे के सदस्यों ने भारत-अमेरिका के राष्ट्रीय ध्वज एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की तस्वीरें लेकर प्रार्थना की। बृहस्पतिवार को गंगा आरती और पूजन के बाद नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला ने कहा कि मोदी-बाइडेन की मुलाकात रिश्तों की नई इबारत लिखेगी। हमने मां गंगा से आशीर्वाद मांगा है कि भारत और अमेरिका की द्विपक्षीय वार्ता प्रत्येक मुद्दे पर प्रगाढ़ और मजबूत रहे।
विज्ञापन


बता दें कि पीएम मोदी तीन दिवसीय दौरे पर वाशिंगटन पहुंच गए हैं। इस यात्रा का एक अहम हिस्सा 24 सितंबर को होने वाली प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की मुलाकात है। दोनों की ये पहली मुलाकात होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः वाराणसी में रोपवे, सर्वे का काम पूरा, इन चार स्टेशनों पर होगा ठहराव, हर डेढ़ मिनट में मिलेगी ट्रॉली
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed