Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Playing firecracker Diwali proves fatal shard from glass shattered blast pierces child abdomen jaunpur

यूपी: दीपावली पर बम से खेलना पड़ा भारी, धमाके से टूटे गिलास का टुकड़ा पेट में घुसा; आठ साल के मासूम की मौत

Tue, 10 Nov 2026 12:20 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, जाैनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जाैनपुर। Published by: Aman Vishwakarma Updated Tue, 10 Nov 2026 12:20 PM IST
सार

जिले के समदाहा गांव में दीपावली की रात पटाखा फोड़ते समय हुए हादसे में आठ वर्षीय आभास कश्यप की मौत हो गई। ऊनी बम को गिलास से ढककर फोड़ने पर गिलास टूट गया और उसका टुकड़ा बच्चे के पेट में जा घुसा। मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
Playing firecracker Diwali proves fatal shard from glass shattered blast pierces child abdomen jaunpur
अस्पताल में परिजन। - फोटो : संवाद

विस्तार

दीपावली की रात पटाखा फोड़ने के दौरान हुए हादसे में आठ वर्षीय बालक की मौत हो गई। ऊनी बम को गिलास से ढककर फोड़ने के दौरान हुए तेज धमाके से गिलास टूट गया। उसका एक टुकड़ा बालक के पेट में जा घुसा। गंभीर हालत में परिजन उसे मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे से परिवार की दीपावली की खुशियां मातम में बदल गईं।

विज्ञापन


सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के समदाहा गांव निवासी स्वर्गीय राजेश कश्यप का आठ वर्षीय पुत्र आभास कश्यप रविवार रात घर के पास पटाखा फोड़ रहा था। इसी दौरान उसने ऊनी बम को एक गिलास से ढक दिया। पटाखे में विस्फोट होते ही तेज धमाके के साथ गिलास टूट गया। गिलास का एक टुकड़ा आभास के पेट में जा लगा। गंभीर रूप से घायल होकर वह जमीन पर गिर पड़ा। धमाके की आवाज सुनकर मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन
Trending Videos

परिवार में मातम

बच्चे के घायल होने की जानकारी मिलते ही उसके दादा दुखी कश्यप उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया, लेकिन गंभीर चोट के कारण उसे बचाया नहीं जा सका। आभास की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। मां प्रतिभा कश्यप का रो-रोकर बुरा हाल है।

आभास तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसके पिता राजेश कश्यप का पहले ही निधन हो चुका था। पिता की मौत के बाद परिवार किसी तरह गुजर-बसर कर रहा था। ऐसे में घर के सबसे बड़े बेटे की मौत ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। दीपावली पर जिस घर में खुशियां मनाई जा रही थीं, वहां अब मातम पसरा हुआ है। त्योहार की रात हुए इस हादसे ने पूरे गांव को भी झकझोर दिया। सरायख्वाजा थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि परिजनों ने पुलिस को घटना की सूचना नहीं दी। उन्होंने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed