फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Players will get sports facilities at Shivpur Stadium by July renovation work underway in Varanasi

खुशखबरी: जुलाई तक खिलाड़ियों को मिलेगी शिवपुर स्टेडियम में खेल सुविधिाएं, हो रहा पुनरुद्धार कार्य

Thu, 19 Feb 2026 09:58 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 19 Feb 2026 09:58 AM IST
सार

Varanasi News: शिवपुर मिनी स्टेडियम का पुनरुद्धार कार्य हो रहा है। पुनर्निर्माण के बाद स्टेडियम में फुटबॉल और हॉकी के लिए अत्याधुनिक मैदान, वॉलीबॉल कोर्ट, और क्रिकेट प्रैक्टिस नेट की सुविधा उपलब्ध होगी। 

विज्ञापन
Players will get sports facilities at Shivpur Stadium by July renovation work underway in Varanasi
शिवपुर मिनी स्टेडियम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी जिले में शिवपुर मिनी स्टेडियम अब आधुनिक और अंतरराष्ट्रीय स्तर के मानकों के अनुरूप नए स्वरूप में दिखाई देगा। लगभग 6.15 करोड़ रुपये की लागत से इस स्टेडियम का पुनरुद्धार कार्य हो रहा है। यह स्टेडियम जुलाई 2026 तक बनकर तैयार हो जाएगा। इसके बाद खिलाड़ी इसमें अभ्यास कर सकेंगे। निर्माण पूर्ण होने के बाद शिवपुर मिनी स्टेडियम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को तैयार करने में अहम भूमिका निभाएगा

विज्ञापन


वाराणसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पुर्ण बोरा ने बताया कि 3.47 एकड़ में फैले इस स्टेडियम को इस तरह डिजाइन किया जा रहा है कि यहां से भविष्य के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी निकल सकें। पुनर्निर्माण के बाद स्टेडियम में फुटबॉल और हॉकी के लिए अत्याधुनिक मैदान, वॉलीबॉल कोर्ट, और क्रिकेट प्रैक्टिस नेट की सुविधा उपलब्ध होगी। इसके साथ ही खिलाड़ियों के लिए इंडोर गेम हाल भी विकसित किया जा रहा है, जिससे वर्षभर विभिन्न खेल गतिविधियां संचालित की जा सकेंगी।
विज्ञापन


स्टेडियम में हर वर्ग के लिए उपयोगी बनाया जा रहा है। यहां बच्चों के लिए विशेष खेल क्षेत्र, सीनियर सिटीजन के लिए अलग एरिया, और 3 मीटर चौड़ा वॉकिंग ट्रैक विकसित किया जाएगा। स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए ओपन जिम और योग पवेलियन का भी निर्माण किया जा रहा है, जिसमें एक समय में 43 लोग योगाभ्यास कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed