फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Players from Varanasi and Bareilly failed to get past the goalkeeper in the first half, but each side scored a goal in the second half, resulting in a draw.

Varanasi News: पहले हाफ में गोलकीपर को चकमा नहीं दे पाए वाराणसी-बरेली के खिलाड़ी, दूसरे हाफ में एक-एक गोल कर खेला ड्रॉ

Mon, 26 Oct 2026 02:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Players from Varanasi and Bareilly failed to get past the goalkeeper in the first half, but each side scored a goal in the second half, resulting in a draw.
वाराणसी के सिगरा स्टेडियम चल रही प्रदेशीय फुटबॉल प्रतियोगिता में भिड़ते बनारस हॉस्टल व बरेली हॉ
सिगरा के डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में रविवार को खेली गई प्रादेशिक फुटबॉल चैंपियनशिप में रविवार को वाराणसी और बरेली के बीच मैच खेला गया। इसमें पहले हाफ में दोनों टीमों के खिलाड़ी गोलकीपर को चकमा देने में नाकामयाब रहे। वहीं, दूसरे हाफ में एक-एक गोल कर मैच ड्रॉ कर दिया। वाराणसी के जावेद खान और बरेली के मोहम्मद आदिल ने अपनी-अपनी टीम के लिए एक-एक गोल किए।
विज्ञापन

इसके अलावा तीसरे दिन हुए मुकाबलों में मेरठ, आगरा, लखनऊ और कानपुर मंडल की टीमों ने बड़े अंतर से जीत हासिल की। यह चैंपियनशिप उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय और उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ वाराणसी के समन्वय से खेली जा रही है। पहले मैच में मेरठ ने अयोध्या मंडल को 5-1 से हराया। इसमें मेरठ के हितेश ने तीन गोल किए। वहीं, अयोध्या के आलोक यादव ने एक गोल कर बराबरी की कोशिश की। इसके बाद भी मेरठ के निश्चय और वशू ने एक-एक गोल दागकर 5-1 से टीम की जीत सुनिश्चित की। वहीं, आगरा ने मुरादाबाद को 6-0 के अंतर से पराजित किया। अन्य मैच में कानपुर ने अयोध्या को 6-1 से मात दी। इसके अलावा लखनऊ ने चित्रकूट को 4-0 और आगरा ने सहारनपुर को 6-0 से हराया।
विज्ञापन

अलीगढ़ ने प्रयागराज को 4-2 से हराया -
अलीगढ़ और प्रयागराज की टीमों के बीच कांटे का मुकाबला हुआ। इसमें अलीगढ़ ने प्रयागराज को हरा दिया। मैच में अलीगढ़ के अंकुश ने दो गोल किए, जबकि कार्तिक और मनीष ने एक-एक गोल दागा। प्रयागराज की ओर से सैफ अली और सुजीत ने गोल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed