फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Players from Sigra Stadium won the most gold medals in Greco-Roman.

Varanasi News: सिगरा स्टेडियम के खिलाड़ियों ने सर्वाधिक ग्रीको रोमन में जीता स्वर्ण पदक

Mon, 23 Mar 2026 02:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Players from Sigra Stadium won the most gold medals in Greco-Roman.
पड़ाव आश्रम में आयोजित कुश्ती के विजेता खिलाड़ी पदक के साथ। स्वयं
जूनियर जिला कुश्ती चैंपियनशिप रविवार को पड़ाव स्थित अवधूत भगवान राम कुष्ट सेवा आश्रम में खेली गई। ग्रीको रोमन कुश्ती में सिगरा स्टेडियम के सर्वाधिक चार खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीते। उद्घाटन उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के महासचिव सुरेश चंद्र उपाध्याय ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी 31 मार्च से 2 अप्रैल तक प्रादेशिक कुश्ती बेलवरिया में खेलेंगे। बालक वर्ग के फ्रीस्टाइल 57 किलो में श्लोक मौर्य बरेका, 61 किलो में सुंदरम यादव मुंगवार, 65 किलो में शिवम यादव गैराकला, 70 किलो में करण यादव स्वामीनाथ, 74 किलो में विशाल यादव बरेका, 79 किलो में सौरभ यादव नैपुरा, 86 किलो में विनीत यादव डुहिया, 92 किलो में यशवंत गिरी स्वामीनाथ, 97 किलो में हिमांशु यादव गया सेठ ने स्वर्ण पदक जीता। बालक ग्रीको रोमन 55 किलो में यशपाल, सिगरा, 60 किलो में अवधेश यादव, सिगरा, 63 किलो में विशाल यादव, डुहिया, 67 किलो में अंशुमन यादव, सिगरा, 72 किलो में आदर्श यादव, सिगरा, 77 किलो में विकास सारनाथ, 82 किलो में हिमांशु यादव गया सेठ, 130 किलो में नितिन यादव अजगरा ने स्वर्ण पदक जीता। पदक विजेता खिलाड़ियों को वाराणसी कुश्ती संघ के अध्यक्ष राजीव सिंह रानू ने पुस्कृत किया। निर्णायक की भूमिका राम आशीष यादव, सुनील यादव, अजय नारायण पटेल, विशाल यादव और जावेद अंसारी ने निभाई।
विज्ञापन


बालिका वर्ग में साई सेंटर के खिलाड़ियों ने जीता सर्वाधिक पदक
बालिका वर्ग में सर्वाधिक पदक महमुरगंज स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) सेंटर के खिलाड़ियों ने जीते। बालिका वर्ग के 50 किलो भारवर्ग में माला यादव, निवेदिता साई, 53 किलो में रेशमा यादव गया सेठ, 55 किलो में रागिनी पासवान निवेदिता साई, 57 किलो में खुशबू कुमारी सिगरा, 59 किलो में खुशी चौहान साई निवेदिता, 62 किलो में कशिश यादव स्वामीनाथ, 72 किलो में विजयलक्ष्मी स्वामीनाथ ने स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed