फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Players from Kashi set to take on foreign footballers in international Subroto Cup in varanasi

UP: अंतरराष्ट्रीय सुब्रतो कप में विदेशी फुटबॉलर्स को चकमा देने उतरेंगे काशी के खिलाड़ी, जर्सी का हुआ अनावरण

Tue, 04 Aug 2026 12:45 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Tue, 04 Aug 2026 12:45 PM IST
सार

काशी के युवा पहली बार अंतरराष्ट्रीय सुब्रतो कप खेलेंगे।  37 साल पहले राष्ट्रीय मुकाबला खेला था। अब काशी के युवा फुटबॉलर श्रीलंका, बांग्लादेश, नेपाल और भूटान की टीम को चुनौती देंगे। 
 

विज्ञापन
Players from Kashi set to take on foreign footballers in international Subroto Cup in varanasi
सुब्रतो कप के लिए नई जर्सी के साथ खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी के युवा पहली बार अंतरराष्ट्रीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता खेलेंगे। इससे 37 साल पहले राष्ट्रीय में खेलने का मौका मिला था। वाराणसी टीम की जर्सी का अनावरण सोमवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर क्रीड़ा संकुल बड़ा लालपुर में अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी शम्सी रजा, विकास एजुकेशनल ग्रुप के अध्यक्ष डॉ. एके सिंह और मंडलीय क्रीड़ा सचिव राजेश कुमार सिंह ने किया।

विज्ञापन


सुब्रतो कप में श्रीलंका, बांग्लादेश, नेपाल और भूटान की टीम को काशी के युवा फुटबॉलर चुनौती देंगे। 65वीं सुब्रतो कप अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता 18 अगस्त से 25 सितंबर तक नई दिल्ली में खेली जाएगी। इसमें उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व विकास इंटर कॉलेज की अंडर 17 बालक वर्ग की टीम करेगी।
विज्ञापन


वाराणसी की कोई भी अंडर 17 बालक वर्ग की फुटबॉल टीम ने 1989 के बाद पहली बार क्वालीफाई किया है। प्रादेशिक मुकाबले में विकास इंटर कॉलेज वाराणसी ने गुरु गोबिंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ को 5-4 गोल से हराकर नई दिल्ली का टिकट हासिल किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

20 फुटबॉलर लालपुर में ले रहे प्रशिक्षण

उत्तर प्रदेश टीम के कोच शम्सी रजा की देखरेख में 20 फुटबॉलर डॉ. भीमराव अंबेडकर क्रीड़ा संकुल बड़ा लालपुर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। फॉर्मेशन और काउंटर अटैक पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। कॉर्नर किक को किस पैर से मारना है ताकि विपक्षी टीम को अंतिम समय तक यह पता न चले कि बॉल किस खिलाड़ी के पास जाएगी। इसके लिए विंगर 30 से 40 किक लगा रहे हैं।

मैच से 4 घंटे और 1 घंटे पहले क्या खाएंगे हुआ तय
सहायक कोच रशीद अनवर ने खिलाड़ियों को भोजन का मेन्यू भी बताया। कहा कि मैच वाले दिन मैच से चार घंटे और एक घंटा पहले क्या खाना और पीना है। अगले सप्ताह इनका यो-यो टेस्ट किया जाएगा, ताकि यह पता चल सके कि खिलाड़ी शारीरिक और मानसिक रूप से कितना फिट है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed