फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Pitru Paksha 2023 Thai film star performed Tripindi Shraddha of ancestors in Varanasi his mother got tonsure

पितृ पक्ष 2023: थाईलैंड के फिल्मस्टार ने वाराणसी में पूर्वजों का किया त्रिपिंडी श्राद्ध, मां ने कराया मुंडन

Mon, 02 Oct 2023 01:33 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 02 Oct 2023 01:33 PM IST
सार

अपने पितरों की मोक्ष की कामना लिए शिव की नगरी काशी पहुंचे थाईलैंड के लोकप्रिय फिल्मस्टार और उनकी मां ने सोमवार को अनुष्ठान किया। नमो घाट पर बड़ी श्रद्धा के साथ करीब दो घंटे में श्राद्धकर्म कर्म विधान पूर्ण किया। 

विज्ञापन
Pitru Paksha 2023 Thai film star performed Tripindi Shraddha of ancestors in Varanasi his mother got tonsure
नमो घाट पर थाईलैंड के फिल्मस्टार और उनकी मां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पितृ पक्ष के 15 दिन पूरी तरह से पितरों को समर्पित होते हैं। पूर्णिमा के श्राद्ध के साथ ही मोक्ष भूमि काशी पर पुरखों को नमन और तर्पण करने का सिलसिला जारी है। अपने पितरों की मोक्ष की कामना लिए शिव की नगरी काशी पहुंचे थाईलैंड के लोकप्रिय फिल्मस्टार और उनकी मां ने सोमवार को अनुष्ठान किया। नमो घाट पर थाईलैंड के फिल्मस्टार आर्टिचार्ट चुनमननंत और उनकी मां साकरिक ने पिंडदान किया। बड़ी श्रद्धा के साथ करीब दो घंटे में श्राद्धकर्म कर्म विधान पूर्ण किया।  

विज्ञापन


सनातनी और बड़ी मां के नाम से प्रसिद्ध अर्द्धनारीश्वर स्वरूप यानरावी के नेतृत्व में श्राद्ध कर्म पूरा हुआ। फिल्मस्टार की मां साकरिक ने पितरों को नमन करते हुए बालों का मुंडन-तर्पण भी कराया। तर्पण के बाद घाट पर ही बकायदा पूजा-पाठ और त्रिपिंडी श्राद्ध पूरा हुआ।
विज्ञापन

 
उन्होंने अपने पुरखों की शांति के लिए गंगा तट पर भगवान विष्णु की अराधना भी की। होली सोल चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा यह पिंडदान का कार्यक्रम कराया गया। ट्रस्ट की प्रेसिडेंट संत यानरावी चंद्रकांत ही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Pitru Paksha 2023 Thai film star performed Tripindi Shraddha of ancestors in Varanasi his mother got tonsure
नमो घाट पर थाईलैंड के फिल्मस्टार और उनकी मां - फोटो : अमर उजाला

भाद्रपद मास की पूर्णिमा से आश्विन शुक्ल पक्ष की अमावस्या तक चलने वाले पितृ पक्ष में मोक्ष नगरी काशी में दक्षिण भारत, बिहार, झारखंड, कोलकाता समेत अन्य प्रदेशों से श्रद्धालु अपने पूर्वजों का तर्पण करने आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed