फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Picnic, food expensive

सैर-सपाटा, खाना-पीना महंगा

Thu, 02 Jun 2016 02:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Thu, 02 Jun 2016 02:11 AM IST
विज्ञापन
 गरमी के इस मौसम में बाहर घूमने या फिर रेस्टोरेंट में खाना खाने जा रहे हैं तो अपनी जेब देखकर जाइए। केंद्र सरकार ने सरकार ने आम आदमी से जुड़ी अधिकतर सेवाओं पर एक जून से सर्विस टैक्स बढ़ा दिया है। इससे पहले 31 मई की आधी रात से पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतें बढ़ गई हैं। यानी जून महीने की शुरुआत से ही आम लोग 'जुल्म के जाल' में फंस गए हैं। उनका कहना है कि 'दो जून की रोटी' को भी सरकार ने महंगा कर दिया है।
विज्ञापन



कृषि कल्याण सेस के रूप में आधा प्रतिशत बढ़ोतरी से सर्विस टैक्स की नई दरों के हिसाब से एसी रेस्टोरेंट में खाना खाना, पोस्टपेड मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने और हवाई व रेल यात्रा की बुकिंग भी महंगी हो गई हैं। वही मूवी देखना, ब्यूटी पार्लर जाना, मोबाइल, डीटीएच ओर दूसरे यूटिलिटी बिल और घूमना फिरना और शादी के लिए कैटरिंग, वेडिंग प्लानर, बैंक्वेट, होटल वगैरह बुक कराने के लिए भी अब अधिक कीमत चुकानी होगी। यही नहीं, नए प्रावधान के अनुसार बैंकिंग सेवाएं भी आपकी जेब को हल्का कर सकती हैं।
विज्ञापन



बता दें कि बीमा, विज्ञापन, ड्राई क्लीनिंग, हेल्थ क्लब, आउटडोर कैटरिंग, पैकजिंग आदि जैसी करीब 177 तरह की सेवाओं पर सर्विस टैक्स वसूला जाता है। खास बात यह है कि कर योग्य मूल सेवाओं में हजारों की संख्या में इनकी सह सेवाएं भी है और इन पर सर्विस टैक्स भी वसूला जाता है। राहत की बात यह है कि ऐसी सेवाएं जिन पर सर्विस टैक्स नहीं वसूला जाता, उन पर इस सेस का कोई असर नही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की स्थानीय इकाई के पूर्व अध्यक्ष मनोज कुमार अग्रवाल बताते हैं कि केंद्र सरकार ने आम आदमी पर एक साल सर्विस टैक्स में 2.64 फीसदी की वृद्धि का बोझ लाद दिया है। पिछले साल यह 12.36 फीसदी था, जो अब बढ़कर 15 फीसदी हो गया है। इस तरह साल भर में 20 प्रतिशत से ज्यादा सर्विस टैक्स में बढ़ोतरी हुई। 2015 के बजट में 12.36 से 14 प्रतिशत किया। नवंबर में 0.50 प्रतिशत स्वच्छ भारत सेस लगाया। अब 0.50 प्रतिशत कृषि कल्याण सेस लगाया है। आने वाले दिनों में सर्विस टैक्स18 प्रतिशत तक होने की संभावना है।


कृषि कल्याण सेस का सीधा असर पोस्ट पेड मोबाइल उपभोक्ताओं पर ज्यादा होगा, जिन्होंने मोबाइल की सेवाएं तो मई माह में ली लेकिन उन्हें भुगतान जून माह में करना है। नई व्यवस्था के अनुसार अनपेड बिलों के भुगतान पर भी कृषि कल्याण सेस की देयता होगी।


क जून से एसबीआई के साथ ही दूसरे बड़े सरकारी और निजी बैंक अपने सर्विस चार्ज बढ़ाने जा रहे हैं। ऐसे में अब बैंक में कैश जमा करने, बैंक लॉकर यूज करने, फंड ट्रांसफर करने और एटीएम से पैसे निकालने पर भी लोगों को अतिरिक्त खर्च करना होगा।


होटल में खाने-पीने पर सर्विस टैक्स का क्या असर पड़ेगा। इसे यों समझें। अगर आप 100 रुपये प्लेट की दाल मखनी खरीदते हैं तो आपको 14.5 प्रतिशत वैट के साथ ही छह प्रतिशत सर्विस टैक्स देना होगा। मतलब आपकी दाल 120 रुपये की पड़ेगी।



वाराणसी एलपीजी वितरक संघ के प्रवक्ता मनीष चौबे के मुताबिक जून में घरेलू गैस सिलेंडर (14.2 किलो) का नया रेट 608.50 रुपये होगा। इस पर उपभोक्ता के खाते में सब्सिडी के रूप में 187.82 रुपये ट्रांसफर होंगे। पांच किलो का सिलेंडर 222.50 रुपये में आएगा। इस पर सब्सिडी 66 रुपये मिलेगी। 19 किलो का कामर्शियल सिलेंडर 1178.50 रुपये में तो वहीं पांच किलो का सिलेंडर 327 रुपये में लिया जा सकेगा।  उधर, 31 मई की आधी रात से पेट्रोल 66.20 रुपये से 2.03 रुपये बढ़कर 68.23 रुपये हो गया है तो डीजल 53.66 रुपये से 1.90 रुपये बढ़कर 55.56 रुपये हो गया है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed