{"_id":"5fbe2faacab59209604a3825","slug":"pickup-vehicle-overturned-in-chandauli-three-injured","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: तेज रफ्तार दौड़ रही पिकअप पलटी, तीन लोगों की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: तेज रफ्तार दौड़ रही पिकअप पलटी, तीन लोगों की हालत गंभीर
Wed, 25 Nov 2020 03:49 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 25 Nov 2020 03:49 PM IST
विज्ञापन
पलटी हुई पिकअप।
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में नौगढ़-चकिया मार्ग पर बुधवार को चकिया कोतवाली के भभौरा मोड़ के पास बेकाबू होकर पिकअप पलटने से तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला संयुक्त चिकित्सालय में कराया गया। यहां एक की हालत गंभीर होने पर उसे वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विशेषरपुर निवासी रामनाथ(74), तिवारीपुर निवासी सुनीता(25) और मंजिता(15) टमाटर को नौगढ़ थाना क्षेत्र के तिवारीपुर गांव पहुंचाकर चकिया की ओर पिकअप पर सवार होकर लौट रहे थे। सुबह में खाली रोड पर पिकअप तेज गति से चल रही थी।
विज्ञापन
भभौरा मोड़ के पास पिकअप अचानक बेकाबू हो गई और सड़क के किनारे पलट गई। इस घटना में तीनों घायल हो गए। चीख पुकार सुनकर पहुंचे लोगों ने पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन
सभी घायलों को जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने मंजिता और सुनीता के सिर में गंभीर चोट होने से स्थिति गंभीर देख बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।