{"_id":"69b3d50f6612e982950eaf22","slug":"pick-up-and-drop-off-points-will-be-established-for-autos-and-e-rickshaws-in-varanasi-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई व्यवस्था: वाराणसी में ऑटो और ई-रिक्शा के लिए बनेंगे पिक एंड ड्रॉप पॉइंट, शहर को जाम से मुक्त कराने की पहल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई व्यवस्था: वाराणसी में ऑटो और ई-रिक्शा के लिए बनेंगे पिक एंड ड्रॉप पॉइंट, शहर को जाम से मुक्त कराने की पहल
Fri, 13 Mar 2026 02:42 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Fri, 13 Mar 2026 02:42 PM IST
सार
Varanasi News: वाराणसी शहर को जाम से मुक्त कराने के लिए अलग- अलग तरीके अपनाए जा रहे हैं। इसी क्रम में अब ऑटो और ई-रिक्शा के लिए पिक एंड ड्रॉप पॉइंट बनेंगे।
विज्ञापन
Varanasi
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी शहर को जाम के जंजाल से मुक्त कराने के लिए नगर निगम पार्किंग प्रबंधन को व्यवस्थित करने में जुटा है। बृहस्पतिवार को स्मार्ट सिटी सभागार में पार्किंग प्रबंधन समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने की। बैठक में शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के लिए निजी और सार्वजनिक पार्किंग संचालकों को अपनी कार्यशैली में पारदर्शिता लाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
निगम ने निजी पार्किंग संचालकों से एक सप्ताह में पार्क होने वाले वाहनों की औसत संख्या, खाली स्पेस और संचालन पर होने वाले खर्च का विस्तृत विवरण मांगा है। नगर आयुक्त ने दो-टूक कहा कि शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए सभी पक्षों का सहयोग जरूरी है।
विज्ञापन
दरअसल, पार्किंग शुल्क को लेकर लगातार आपत्तियां मिल रही थीं। इनके तार्किक निस्तारण के लिए निगम ने डेटा मांगा है ताकि शुल्क का निर्धारण सही ढंग से किया जा सके। प्रमुख चौराहों पर लगने वाले जाम को देख निगम ने पिक एंड ड्रॉप व्यवस्था पर बल दिया है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; LPG Cylinder Crisis: होटल, मठ और भंडारे से लेकर अन्नक्षेत्रों तक की बढ़ गईं मुश्किलें, चूल्हे पर बन रहा भोजन
नगर आयुक्त ने ऑटो और ई-रिक्शा के लिए ऐसे स्थल चिह्नित करने के सुझाव मांगे गए हैं। जहां चालक सिर्फ सवारी उतारेंगे और तुरंत वहां से निकल जाएंगे। इन स्थलों पर ऑटो खड़ा करने की सख्त मनाही होगी।
इस नई व्यवस्था पर विचार करने के लिए ऑटो यूनियन के प्रतिनिधियों ने निगम से 15 दिन का समय मांगा है। बैठक में सहायक नगर आयुक्त अनिल यादव, निजी पार्किंग संचालक, सार्वजनिक पार्किंग के ठेकेदार और ऑटो यूनियन के पदाधिकारी शामिल रहे।