फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Physics Solved paper out in case school manager detained and arrested teachers suspended in mau

सॉल्वड पेपर आउट करने के मामले में एक स्कूल प्रबंधक हिरासत में, गिरफ्तार शिक्षकों पर कार्रवाई

Sat, 22 Feb 2020 02:08 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 22 Feb 2020 02:08 PM IST
विज्ञापन
Physics Solved paper out in case school manager detained and arrested teachers suspended in mau
गिरफ्तार किए गए दो शिक्षक। - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् (यूपी बोर्ड) की परीक्षा के दौरान गुरुवार को इंटरमीडियट भौतिक विज्ञान का सॉल्वड पेपर व्हॉट्स एप पर वायरल करने के आरोपी शिक्षकों को बीएसए ओपी त्रिपाठी ने निलंबित कर दिया है। वहीं पुलिस ने इस मामले में तेज बहादुर यादव कृष्णा इंटर कालेज के प्रबंधक को भी हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


हालांकि निलंबित दोनों शिक्षक अभी भी हवालात में है। दोपहर बाद दोनों की पेशी होने की संभावना है। गिरफ्तार शिक्षकों में ओमकार यादव और प्रिंस जैसवार बड़राव ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय क्रमश प्राथमिक विद्यालय भटमिला और भटौली पर तैनात हैं। यूपी बोर्ड परीक्षा में दोनों की बतौर कक्ष निरीक्षक ड्यूटी लगी थी।
विज्ञापन


गुरुवार को पेपर सॉल्वड वायरल होने के बाद दोनों को हिरासत में तो ले लिया गया था। लेकिन रिपोर्ट दर्ज होने के बाद शुक्रवार की दोपहर दोनो की गिरफ्तारी होने के बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी त्रिपाठी ने दोनों को निलंबित कर दिया। बीएसए ओपी त्रिपाठी ने बताया कि दोनों शिक्षकों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस तेजबहादुर यादव से मामले में पूछताछ कर रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार सॉल्वड पेपर वायरल करने के मामले में गिरफ्तार प्रिंस जैसवार और ओमकार यादव में से एक को हिरासत में लिए गए तेजबहादुर यादव के पुत्र ने साल्वर पेपर वाट्सप पर भेजा था। पुलिस मामले की जांच करने के लिए पूछताछ कर रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed