फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Physical harassment with teacher by pretending to marry

शादी का झांसा देकर शिक्षिका के साथ किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो वायरल करने की दे रहा धमकी

Mon, 22 Jun 2020 11:57 PM IST
विचित्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: विचित्र सिंह Updated Mon, 22 Jun 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Physical harassment with teacher by pretending to marry
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AMAR UJALA
शादी का झांसा देकर एक शिक्षक ने सहकर्मी शिक्षिका के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर अश्लील फोटो और वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर यौन उत्पीड़न किया। पीड़िता की तहरीर पर पिता-पुत्र के खिलाफ वाराणसी के लालपुर पांडेयपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। गाजीपुर जिले की एक युवती वाराणसी में एक विद्यालय में संगीत शिक्षिका हैं।
विज्ञापन


शिक्षिका के अनुसार सहकर्मी धनंजय मिश्रा वर्ष 2018 में शादी का झांसा देकर अपने गांव ले गया। गांव में अपने पिता से मिलवाकर शादी करने का आश्वासन दिया। 15 अगस्त 2018 को धनंजय अपने अकथा, सारनाथ स्थित मकान पर कॉफी में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोशी की हालत में दुष्कर्म किया। इसके बाद वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी देकर बराबर यौन शोषण करता रहा।
विज्ञापन


इस दौरान धनंजय ने उसे धमकी देकर जबरन गर्भपात भी कराया। शिक्षिका ने जब भी विवाह की बात कही तो वह इंकार करता रहा। नौ जून 2020 को शिक्षिका के वाराणसी स्थित मकान पर जाकर धनंजय ने विवाह से इंकार करते हुए जान से मारने की धमकी दी और विरोध करने पर मारपीट करने लगा। आसपास के लोगों ने हस्तक्षेप कर युवती को बचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed