{"_id":"5ef0f8048ebc3e431e1f36f9","slug":"physical-harassment-with-teacher-by-pretending-to-marry","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर शिक्षिका के साथ किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो वायरल करने की दे रहा धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी का झांसा देकर शिक्षिका के साथ किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो वायरल करने की दे रहा धमकी
Mon, 22 Jun 2020 11:57 PM IST
विचित्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: विचित्र सिंह
Updated Mon, 22 Jun 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी का झांसा देकर एक शिक्षक ने सहकर्मी शिक्षिका के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर अश्लील फोटो और वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर यौन उत्पीड़न किया। पीड़िता की तहरीर पर पिता-पुत्र के खिलाफ वाराणसी के लालपुर पांडेयपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। गाजीपुर जिले की एक युवती वाराणसी में एक विद्यालय में संगीत शिक्षिका हैं।
शिक्षिका के अनुसार सहकर्मी धनंजय मिश्रा वर्ष 2018 में शादी का झांसा देकर अपने गांव ले गया। गांव में अपने पिता से मिलवाकर शादी करने का आश्वासन दिया। 15 अगस्त 2018 को धनंजय अपने अकथा, सारनाथ स्थित मकान पर कॉफी में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोशी की हालत में दुष्कर्म किया। इसके बाद वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी देकर बराबर यौन शोषण करता रहा।
इस दौरान धनंजय ने उसे धमकी देकर जबरन गर्भपात भी कराया। शिक्षिका ने जब भी विवाह की बात कही तो वह इंकार करता रहा। नौ जून 2020 को शिक्षिका के वाराणसी स्थित मकान पर जाकर धनंजय ने विवाह से इंकार करते हुए जान से मारने की धमकी दी और विरोध करने पर मारपीट करने लगा। आसपास के लोगों ने हस्तक्षेप कर युवती को बचाया।