{"_id":"60decffe8a222c22994ce14a","slug":"petrol-diesel-lpg-price-inflation-rate-hike-lpg-cylinder-costlier-costlier-by-rs-141-since-january","type":"story","status":"publish","title_hn":"परेशानीः रसोई गैस में लगी महंगाई की आग, जनवरी से अब तक एलपीजी में 141 रुपये का उछाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परेशानीः रसोई गैस में लगी महंगाई की आग, जनवरी से अब तक एलपीजी में 141 रुपये का उछाल
Fri, 02 Jul 2021 02:06 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 02 Jul 2021 02:06 PM IST
सार
अब बनारस में एलपीजी का 14.2 किलोग्राम का सिलेंडर 872.50 रुपये की जगह 898 रुपये में मिलेगा। वाराणसी एलपीजी वितरक संघ के प्रवक्ता मनीष चौबे ने बताया कि रसोई गैस के दामों में बढ़ोतरी के बाद जनवरी से अबतक 141 रुपये का उछाल आया है।
विज्ञापन
एलपीजी सिलिंडर
- फोटो : pixabay
विस्तार
पेट्रोल और डीजल के दामों में बेतहाशा बढ़ोतरी के बाद अब घर के रसोई में भी महंगाई ने दस्तक दे दी है। बृहस्पतिवार को एलपीजी के दामों में जबरदस्त इजाफा हुआ है। एलपीजी के दाम 25.50 रुपये बढ़ गए। अब बनारस में एलपीजी का 14.2 किलोग्राम का सिलेंडर 872.50 रुपये की जगह 898 रुपये में मिल रहा है।
विज्ञापन
वाराणसी एलपीजी वितरक संघ के प्रवक्ता मनीष चौबे ने बताया कि रसोई गैस के दामों में बढ़ोतरी के बाद जनवरी से अबतक 141 रुपये का उछाल आया है। गृहिणी आरती अग्रहरि ने कहा कि सब्जियां भी महंगी हैं ऊपर से गैस भी महंगा हो गया। एलपीजी के दाम बढ़ने से घर की रसोई का बैलेंस बिगड़ जाएगा।
विज्ञापन
दीपिका जायसवाल ने कहा कि घर के खर्चों का हिसाब किताब हमें ही रखना होता है। गैस के दामों में बढ़ोतरी से और खर्चों में कमी करनी होगी। तनु पांडेय ने कहा कि सरसों तेल के दाम अभी कुछ कम हुए तो अब गैस के दाम बढ़ गए। गैस की वजह से घर का बजट बिगड़ जाएगा। निधि केशरी ने कहा कि घर के जरूरी सामानों में बढ़ोतरी से काफी दिक्कत हो रही थी। अब एलपीजी के दाम बढ़ने से और भी बोझ बढ़ेगा।
विज्ञापन