फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Petrol and diesel price hike advocate wrote letter to SSP Varanasi for horse training

एसएसपी साहब! पेट्रोल हुआ महंगा, घोड़ा खरीदने के लिए चाहिए घुड़सवारी का प्रशिक्षण

Tue, 02 Mar 2021 01:40 AM IST
हरि User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: हरि User Updated Tue, 02 Mar 2021 01:40 AM IST
विज्ञापन
Petrol and diesel price hike advocate wrote letter to SSP Varanasi for horse training
घुड़सवारी

वाराणसी कचहरी के एक अधिवक्ता का एसएसपी को लिखा पत्र इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। पत्र में उन्होंने पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ने पर घोड़ा खरीदने की इच्छा व्यक्त की है।

विज्ञापन


अधिवक्ता ने पत्र में लिखा, एसएसपी साहब! रोजाना 20 किलोमीटर दूर से कचहरी आता हूं, इन दिनों पेट्रोल के दाम इतने बढ़ गए है कि अब घोड़ा खरीदना चाहता हूं, इसके पूर्व पुलिस लाइन में घुड़सवारी का प्रशिक्षण प्राप्त करने की अनुमति प्रदान करें। यह पत्र सिंधौरा थाना क्षेत्र के गरथना गांव निवासी अधिवक्ता डॉ. हरिश्चंद्र मौर्या ने 27 फरवरी को एसएसपी अमित पाठक को सौंपा है। इसके बाद अधिवक्ता का पत्र शहर सहित सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन

पढ़ें अधिवक्ता का वायरल पत्र



सोशल मीडिया पर कितने लोगों ने सरकार पर तंज कसते हुए घुड़सवारी का प्रशिक्षण दिलाने का एसएसपी से आग्रह किया है तो कोई अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर यह पत्र लगाकर पेट्रोल मूल्य वृद्धि का विरोध दर्ज करा रहा है। पेट्रोल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी से क्षुब्ध एक अधिवक्ता का एसएसपी को लिखा गया प्रार्थना पत्र कचहरी में भी अधिवक्ताओं के बीच खूब साझा हो रहा है। एसएसपी अमित पाठक ने बताया कि अधिवक्ता का पत्र रिसीव करा लिया गया है। इस समय पेट्रोल की कीमत शहर में 89.66 रुपये है, पिछले एक माह से लगातार पेट्रो मूल्य में वृद्धि हो रही है। गैस के भी दाम सोमवार को 25 रुपये बढ़ गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed