फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Petroel banks abroad for Rs 2,000 at the pumps

बैंकों-पेट्राेल पंपों पर 2000 रुपये के लिए भटके

Sat, 19 Nov 2016 02:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Sat, 19 Nov 2016 02:08 AM IST
विज्ञापन
Petroel banks abroad for Rs 2,000 at the pumps
रोहनिया स्थित इलाहाबाद बैंक के गेट पर लिंक फेल होने का लगा बोर्ड।
नोटबंदी के बाद नकदी के संकट से जूझ रहे लोगों को शुक्रवार को भी पसीना बहाना पड़ा। बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार की ओर से पेट्रोल पंपों पर डेबिट कार्ड स्वाइप कर 2000 रुपये तक उपलब्ध कराने का एलान किया था। शहर के इक्का-दुक्का पेट्रोल पंप छोड़ दें तो शहर के लोगों को कहीं भी कैश नहीं मिल पाया। यही नहीं, शुक्रवार को 4500 के बजाय 2000 रुपये ही बदलने के नियम के कारण भी लोग परेशान होते रहे। इस दौरान बैंकों के काउंटर पर बैंककर्मियों से नोंकझोंक और लाइन को लेकर पुलिस से कहासुनी भी हुई। उधर, अभी तक अधिकांश एटीएम के शटर गिरे हुए हैं। जो खुल रहे हैं, वे एक-दो घंटे में खाली हो जा रहे हैं। रविवार को छुट्टी होने के कारण शनिवार को भीड़ अधिक होने का अनुमान है।
विज्ञापन



 पेट्रोल पंप संचालकों की मानें तो उनके पास स्वाइप मशीन तो है लेकिन बाजार में चलने वाले नोट नहीं हैं। पेट्रोल भराने वाले लोग अभी भी 500 और 1000 रुपये के नोट लेकर आ रहे हैं। फुटकर पैसे कम राशि का पेट्रोल भराने वालों को देने में खत्म हो रहे हैं। इस बीच इंडियन ऑयल कारपोरेशन ने आदेश दिया है कि एसबीआई खास पेट्रोल टंकियों को एक लाख तक कैश मुहैया कराएगी जिससे कि आम जनता को राहत हो। बताया जा रहा है कि इस आदेश का पालन होने में एक-दो दिन लगेगा।
विज्ञापन




 लंका, भेलूपुर, रथयात्रा, सिगरा, महमूरगंज, गोदौलिया, चौक, लहुराबीर, मलदहिया, कचहरी समेत कई बैंकों और एटीएम पर सुबह लोगों की कतार लगी रही। महिलाओं एवं बुजुर्गों के लिए कुछ ही बैंकों पर अतिरिक्त काउंटर थे लेकिन अधिकतर बैंकों पर एक ही लाइन में सभी खड़े रहे। दोपहर बाद करीब तीन बजे से भीड़ कम होने लगी। बैंक अधिकारियों का कहना है कि फर्जीवाड़ा रोकने के लिए अंगुली पर स्याही लगाने और 4500 के बजाय 2000 रुपये बदलने के आदेश के बाद लोगों की संख्या कम हुई है। बैंक अधिकारी मान रहे हैं कि सोमवार से नोटों की अदला-बदली के साथ ही बैंक अपने रुटीन के काम भी करने लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 


रोहनिया के काशी गोमती संयुत ग्रामीण बैंक में रुपये नहीं थे जबकि कैश जमा किया जा रहा था। शाखा प्रबंधक जीएस अवस्थी ने कहा कि पैसा नहीं होने से नोटों की अदला-बदली नहीं हुई। इलाहाबाद बैंक का सर्वर फेल होने से काम ठप हो गया। शाखा प्रबंधक मनोज कुमार राय ने कहा कि इसकी सूचना दी गई है। इंजीनियर आ रहे हैं। लिंक फेल होने का बोर्ड बैंक के बाहर लगाया गया। रामनगर में काशी गोमती संयुत ग्रामीण बैंक में कैश का संकट रहा।



चिरईगांव के एटीएम से पैसा नहीं निकलने से लोग परेशान रहे। जाल्हूपुर, गौराकला, चांदपुर मात्र एक या दो घंटे ही पैसा निकला। गांव के 8 एटीएम में पैसा नहीं भरा गया है। आराजीलाइन क्षेत्र के जयापुर, जक्खिनी, शहंशाहपुर के कई बैंकों में तीन बजे कैश खत्म होने के बाद काम बंद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed