फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Petition to mother Ganga in Gyanvapi case Seeked right to worship

ज्ञानवापी प्रकरण में मां गंगा की तरफ से याचिका, पूजा और जल अर्पित करने का मांगा अधिकार  

Fri, 19 Mar 2021 09:22 PM IST
हरि User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: हरि User Updated Fri, 19 Mar 2021 09:22 PM IST
विज्ञापन
Petition to mother Ganga in Gyanvapi case Seeked right to worship
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
सिविल जज सीनियर डिविजन महेंद्र कुमार सिंह की अदालत में ज्ञानवापी मामले में एक और याचिका मां गंगा की तरफ से वाद मित्र बताते हुए दाखिल की गई। याचिका महाराष्ट्र के सुरेश चह्वाण की तरफ से दाखिल की गई है। इसमें मां गंगा की तरफ से कहा गया है कि श्री आदि विश्वेश्वर उनके आराध्य देव हैं।
विज्ञापन


उनको पूजा और जल अर्पित करने का अधिकार दिया जाए, जो सदियों से चला आ रहा है और उसे मस्जिद के नाम पर अवरुद्ध किया गया है।  अदालत में यूनियन ऑफ इंडिया, उत्तर प्रदेश सरकार, सेंट्रल सुन्नी वक्फ बोर्ड, अंजुमन इंतजामिया मसजिद कमेटी, जिलाधिकारी वाराणसी और काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट आदि को पक्षकार बनाया गया है।
विज्ञापन


अदालत में वादी की तरफ से अधिवक्ता सुभाष नंदन चतुर्वेदी ने मां गंगा का पक्ष रखा। याचिका दाखिल होने की जानकारी मिलने पर अंजुमन इंतजामिया मसजिद कमेटी के अधिवक्ता हाजिर हुए और वकालतनामा दाखिल किया। साथ ही उन्होंने पक्ष रखने के लिए अदालत से समय मांगा। अदालत ने सुनवाई के लिए 19 अप्रैल की तिथि तय की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed