फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Permanent Haj House will soon be established : Iqbal Singh Lalpura

जल्द होगी स्थायी हज हाउस की स्थापना : इकबाल सिंह लालपुरा

Mon, 15 Nov 2021 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Permanent Haj House will soon be established : Iqbal Singh Lalpura
वाराणसी। राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष सरदार इकबाल सिंह लालपुरा ने कहा कि काशी से काबा जाने वालों के लिए इंबारकेशन प्वाइंट को फिर से शुरू कराया जाएगा। वहीं सब कुछ ठीक रहा तो बहुत जल्द बनारस में स्थायी हज हाउस की स्थापना भी की जाएगी। इसके लिए सरकार को प्रस्ताव भेजा जा चुका है।
विज्ञापन

रविवार की शाम सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में चेयरमैन इकबाल सिंह लालपुरा ने कहा कि अल्पसंख्यकों के बच्चों को प्राइमरी से लेकर पीएचडी तक स्कॉलरशिप की सुविधा और अलग से फंड, विदेश में पढ़ाई के लिए तीन प्रतिशत ब्याज पर लोन, नौकरी के लिए ट्रेनिंग और ट्रेनर को अलग से पैसा दिया जाता है। व्यापार-उद्योग के लिए कम ब्याज पर लोन मुहैया करा जाता है।
विज्ञापन

उठाई समस्याएं, मिला आश्वासन
सर्किट हाउस में राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष से जिले के मुस्लिम शिक्षक, मदरसा संचालक और विभिन्न जैन, बौद्ध, ईसाई, सिख समाज के धर्मगुरुओं ने मुलाकात की और अपनी समस्याओं से संबंधित ज्ञापन भी सौंपा। मुस्लिम समाज के लोगों ने कहा कि हिफ्ज के बच्चों का पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं हो पा रहा है, जिसकी वजह से उन्हें सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। जैन समुदाय के लोगों ने शहर में अपने धार्मिक स्थल के पास बह रहे सीवर की शिकायत रखी। सभी को अध्यक्ष ने आश्वस्त किया कि समस्याओं का समाधान जल्द होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed