फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   People with criminal tendencies doing law Ravindra Jaiswal said Speaking openly in politics is crime

UP: आपराधिक प्रवृत्ति के लोग कर रहे लॉ..., बोले रवींद्र जायसवाल- राजनीति में खुलकर बोलना अपराध

Thu, 27 Mar 2025 04:33 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 27 Mar 2025 04:33 AM IST
सार

स्टांप एवं पंजीयन राज्यमंत्री रवींद्र जायसवाल के इस बयान का वीडियो सोशल मीडियो पर काफी वायरल हो रहा है। वे गाजीपुर के एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। कहा कि आने वाले समय में क्वालिटी वाले लोग ही प्रैक्टिस कर पाएंगे। 

विज्ञापन
People with criminal tendencies doing law Ravindra Jaiswal said Speaking openly in politics is crime
स्टांप एवं पंजीयन राज्यमंत्री रवींद्र जायसवाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के स्टांप एवं पंजीयन राज्यमंत्री रवींद्र जायसवाल के गाजीपुर में दिए गए बयान का वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर साझा किया गया, जो अब वायरल हो रहा है। मंगलवार को सेंट्रल बार एसोसिएशन के कार्यक्रम में पहुंचे राज्यमंत्री ने कहा कि पुलिस से बचने के लिए आपराधिक प्रवृत्ति के लोग लाॅ की पढ़ाई कर रहे हैं। बार काउंसिल की मेंबरशिप लेकर अपराध कर रहे हैं। इस सिलसिले में राज्यमंत्री ने कहा कि कुछ गलत नहीं कहा है।

विज्ञापन


राज्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में चल रहे लॉ कॉलेजों पर कोई निर्णय लेना चाहिए। जब बिना पढ़े-लिखे ही लोग लाॅ की परीक्षा पास कर लेंगे तो क्या कानूनी सहायता दिला पाएंगे। आने वाले समय में क्वालिटी वाले लोग ही प्रैक्टिस कर पाएंगे। 
विज्ञापन


मैं, ये सब बातें खुलकर बोल रहा हूं और जानता हूं कि राजनीति में यह सब खुलकर बोलना अपराध है। इसका नुकसान है, यह भी मैं जानता हूं, लेकिन नफा- नुकसान देखकर काम नहीं करता हूं। पहले भारत का नागरिक हूं। भारत की प्रतिष्ठा कैसे बढ़ेगी, यह हमारी और आपकी जिम्मेदारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वायरल वीडियो में उन्होंने यह भी कहा कि जो राज भाई, भाई को नहीं बताता है, वह एक अधिवक्ता को बता रहा है। वह अधिवक्ता के सामने सब कुछ खोलकर रख देता है, क्योंकि उसे अपने अधिवक्ता पर विश्वास होता है। लेकिन, मुझे दर्द तब होता है, जब रजिस्ट्रार पैसा मांगता है। तब आप अधिवक्ता उसे दो तमाचा मारने के बजाय क्लाइंट से कहते हैं कि रजिस्ट्रार साहब इतना पैसा मांग रहे हैं। 

आप मांग कर दे रहे हैं। आपका यह व्यवहार समाजद्रोह और राजद्रोह भी है। इसे कौन रोकेगा। इस कल्चर और बिहेवियर को कौन बदलेगा, क्या राम और कृष्णा दोबारा पैदा होंगे। इस देश के कर्णधार हम और आप हैं, तो इसे बदलने की जिम्मेदारी भी हमारी और आपकी है।

नहीं पीता अधिकारियों की चाय
राज्यमंत्री ने कहा कि मैं, पूरी जिम्मेदारी के साथ कहता हूं, गारंटी और सौगंध के साथ कह सकता हूं। मैं विभाग के अधिकारियों की एक कप चाय तक नहीं पीता हूं। उन्हें बार-बार कहता हूं प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और तुम्हारे विभाग का मंत्री, तुम्हारा एक कप चाय नहीं पीता है, तो आप जनता का चाय पीना कब बंद करोगे। जब कोई क्लाइंट आकर कहता है कि हमारे वकील ने बताया कि रजिस्ट्री विभाग में इतना पैसा मांगा जा रहा है, तब हमें गुस्सा उस क्लाइंट और अधिवक्ता पर आता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed