फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   People welcomed Manoj Kumar who hoisted tricolor on Mount Stoke Kangri hill chandpur varanasi

काशी के लाल ने माउंट स्टोक कांगड़ी पर फहराया तिरंगा, वापस आए तो लोगों ने किया जोरदार स्वागत

Thu, 08 Aug 2019 04:04 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 08 Aug 2019 04:04 PM IST
विज्ञापन
People welcomed Manoj Kumar who hoisted tricolor on Mount Stoke Kangri hill chandpur varanasi
माउंट स्टोक कांगड़ी पर तिंरगे के साथ मनोज। - फोटो : अमर उजाला

काशी के लाल मनोज यादव ने माउंट स्टोक कांगड़ी में शनिवार यानी 3 जुलाई को पहुंचकर बीस हजार फीट पर तिरंगा फहराया था। इसके बाद वह गुरुवार दोपहर अपने शहर वाराणसी पहुंचे, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया।

विज्ञापन


सोमवार को चांदपुर चौराहे पर ग्राम प्रधान आरडी यादव के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष हेमंत सिंह, राकेश कुमार पटेल, राजेंद्र पटेल, ज्ञान चंद्र पटेल ने मनोज यादव के पिता अखिलेश यादव को सम्मानित किया था। वहीं अब मनोज के पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने चांदपुर चौराहे पर उन्हें फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


चांदपुर निवासी मनोज ने बीस हजार फीट ऊंची पहाड़ी पर तिरंगा फहराया। 21 जुलाई को वह बनारस से माउंट स्टोक कांगड़ी पर तिरंगा फहराने का लक्ष्य लेकर रवाना हुए थे। अखिलेश यादव और कौशल्या देवी के सुपुत्र मनोज को पर्वतारोहण का शौक है। वह इसी क्षेत्र में आगे अपना कॅरियर भी बनाना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल ही भारतीय पर्वतारोहण संस्था के सदस्य बने मनोज महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में एमए प्रथम वर्ष (भूगोल) के छात्र हैं। अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से इस साहसिक यात्रा पर जाने वाले मनोज ने बताया कि 22 को जम्मू पहुंचने के बाद 26 जुलाई को लेह लद्दाख और फिर यहां से 27 जुलाई को स्टोक कांगड़ी की यात्रा शुरू की। 20,185 फीट की ऊंचाई पर तिरंगा फहराने का जो सपना था, आखिर वह पूरा हुआ।

बन गया एक और रिकार्ड :
मनोज के नाम अब तक दो रिकार्ड थे, उन्होंने एक और रिकार्ड बना लिया। इसके पहले मनोज ने 2016 में हिमाचल प्रदेश के सेतीधार में 15,700 फीट की चढ़ाई की और फिर 2017 में वेस्ट हिमालय के माउंट पालू टू में 18,000 फीट की चढ़ाई कर तिरंगा लहराया था। मनोज के मुताबिक, 20,185 फीट पर तिरंगा फहराने के बाद वह बहुत खुश हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed