{"_id":"5fa681cd0e7ba15801104c90","slug":"people-panic-to-see-tiger-bagh-in-vindhyachal-hill-forest-department-team-reached-in-mirzapur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विंध्याचल की पहाड़ी में बाघ दिखने से हड़कंप, पहुंची वन विभाग की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विंध्याचल की पहाड़ी में बाघ दिखने से हड़कंप, पहुंची वन विभाग की टीम
Sat, 07 Nov 2020 04:45 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 07 Nov 2020 04:45 PM IST
विज्ञापन
बाघ (सांकेतिक)।
- फोटो : ANI
मिर्जापुर जिले के विंध्याचल थाना क्षेत्र के विजयपुर पहाड़ी पर शुक्रवार की रात बाघ दिखाई देने से राहगीरों में हड़कंप मच गया। जानकारी होने पर क्षेत्र में आसपास के इलाकों में लोग डरे सहमे नजर आए। राहगीरों ने इसकी सूचना लालगंज स्थित वन विभाग कार्यालय को दी। सूचना के घंटों बाद पहुंची वन विभाग की टीम ने छानबीन की पर, कहीं बाघ न दिखा।
विज्ञापन
शुक्रवार की रात करीब साढे आठ बजे दो राहगीर गैपुरा-लालगंज मार्ग से गुजर रहे थे। अचानक सड़क पार करते एक बाघ को देख उनके होश उड़ गए। जानकारी होने पर आसपास के क्षेत्रों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
क्षेत्र में बाघ दिखने की सूचना पर ब्लॉक मुख्यालय व पहाड़ी के आसपास रात में बाहर सोने वाले लोग भागकर घरों में दुबक गए। सूचना पर दलबल के साथ पहुंचे वन दरोगा विनयेंद्र कुमार यादव ने बताया कि जंगल में बाघ हो सकता है। लेकिन काफी ढूढ़ने पर वह दिखाई नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
क्षेत्र में इसकी ओर से कोई खतरा भी नहीं हुआ है। इस दौरान वन रक्षक अवधेश कुमार, पिंटूलाल व अन्य मौजूद रहे। वन दरोगा ने ग्रामीणों से सावधानी बरतने की अपील की है। क्षेत्र में कुछ वर्ष पूर्व भी बाघ देखा गया था।