फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   people of varanasi hope to pm modi Addressing on lockdown

पीएम मोदी का आज करेंगे देश को संबोधित, बनारस के लोगों को 'जान भी जहान भी' की उम्मीद

Tue, 14 Apr 2020 09:09 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 14 Apr 2020 09:09 AM IST
विज्ञापन
people of varanasi hope to pm modi Addressing on lockdown
नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

लॉकडाउन पूरा होने से ठीक पहले मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को संबोधित करेंगे। पीएम लॉकडाउन की अवधि और नियमों पर निर्णय ले सकते हैं। ऐसे में काशी के लोगों को पीएम से जान के साथ जहान की उम्मीद है।

विज्ञापन


कोरोना संक्रमण की आशंका के चलते भीड़ भाड़ वाले संस्थानों पर पूरी तरह से पाबंदी के साथ ही सार्वजनिक आयोजनों पर रोक की उम्मीद है। काशी के लोग लॉकडाउन का सख्ती से पालन के साथ ही आर्थिक मजबूती के लिए प्रयास के पक्षधर हैं। इसके लिए लॉकडाउन के नियमों में ढील से कुछ उद्योगों को भी राहत की उम्मीद है।
विज्ञापन


दरअसल, वाराणसी के प्रबुद्धजन लॉकडाउन की अवधि बढ़ाने के पक्षधर हैं और कोरोना से जंग में हर हाल में वे हर कोशिश के लिए तैयार हैं। कोरोना संक्रमण की आशंका के चलते लॉकडाउन की अवधि बनारस सहित पूर्वांचल के कुछ जिलों में बढ़ाने के संकेत शासन से मिले हैं। माना जा रहा है कि लॉकडाउन की दूसरी पारी में भी हॉटस्पॉट वाले इलाके शहर से अलग रखे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

लॉकडाउन में उद्योगों को राहत की उम्मीद है। जिला प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वाराणसी में कोरोना पॉजिटिव चार मरीज मिलने वाले गंगापुर, लोहता, मदनपुरा और बजरडीहा को हॉटस्पॉट बनाया गया है। घनी आबादी वाले कुछ और इलाके भी चिह्नित होंगे, जहां निगरानी कराई जाएगी। इसके अलावा मास्क नहीं पहनने वालों पर जुर्माना लगाने का अभियान भी शुरू किया जाएगा। शहर को तीन हिस्सों में बांटा जाएगा। अब जब पीएम मंगलवार की सुबह 10 बजे देश को संबोधित करेंगे तो सभी को बेहतर की उम्मीद है।

लॉकडाउन का बढ़ना सेहत के लिए हितकर
मंडलीय अस्पताल के चेस्ट फिजिशियन डॉ. आरके शर्मा ने बताया कि अगर लॉकडाउन बढ़ता है तो ये आम लोगों की सेहत के लिए भी बेहतर होगा। ऐसा इसलिए कि तापमान भी इन दिनों तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में बाहर तेज धूप और गर्म हवाओं में निकलने पर हीट स्ट्रोक का खतरा भी रहता है। साथ ही बढ़ती गर्मी में बाहर के खान-पान से भी बचना जरूरी होता है। इस समय जितना ही लोग घरों में रहेंगे, वो उन्हीं के लिए बेहतर होगा। लॉकडाउन में कोरोना के संक्रमण का खतरा भी कम रहेगा। और घर में रहने के दौरान लोगों को खानपान पर विशेष ध्यान देना होगा।

भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष धमेंद्र सिंह ने बताया कि हम लोगों को प्रधानमंत्री पर पूरा भरोसा है और उनके हर निर्णय पर काशीवासी उनके साथ हैं। ऐसे में हमें यह चिंता नहीं है कि कल क्या होगा। पीएम के लॉकडाउन के निर्णय के कारण ही कोरोना का संक्रमण रोका जा सका है। कांग्रेस नेता अजय राय ने बताया कि देशहित में निर्णय लिए जाएं और लोगों की सुरक्षा का ध्यान रखा जाए। हमारी लड़ाई कोरोना से है और पूरा देश इस लड़ाई में एक साथ खड़ा है। हर पहलु पर विचार कर निर्णय लिए जाएं।

किसानों को मिले बोनस, व्यापारियों को राहत
लॉकडाउन पर किसान संघर्ष समिति के संरक्षक विनय शंकर राय मुन्ना ने कहा कि यदि सरकार लॉकडाउन बढ़ाती है तो किसानों का ध्यान रखें। भूख की आग मिटाने वाले अन्नदाता संकट में हैं। गेहूं की कटाई हो रही है। सब्जियों की खेती करने वाले किसान काफी संकट में है। फूलों की खेती खराब हो रही है। ऐसी स्थिति में बोनस का प्रावधान होना चाहिए। साथ ही मनरेगा को कटाई से जोड़ने की बात सरकार कर रही है। इसे भी पालन कर लेना चाहिए। उधर मजदूर नेता मनीष शर्मा ने कहा कि लॉक डाउन से मजदूरों का उत्पीड़न हो रहा है। दूसरे देशों में सरकारों ने लॉकडाउन किया तो मोहल्ले तक राशन और इलाज पहुंचाया है। लेकिन यहां पर मजदूरों को कुछ नहीं दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed