फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Do not determine caste based on names or titles; action will be taken against those spreading rumors.

सिपाही भर्ती - 2025 : नाम और टाइटल से जाति तय न करें, अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

Thu, 15 Oct 2026 09:44 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Thu, 15 Oct 2026 09:44 PM IST
सार

बोर्ड ने लोगों से अपील की है कि बिना पूरी जानकारी के किसी अभ्यर्थी के बारे में गलत बातें न फैलाएं। इस मामले में अफवाह फैलाने वाले लोगों और सोशल मीडिया हैंडलों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
UP: Do not determine caste based on names or titles; action will be taken against those spreading rumors.
- फोटो : amar ujala

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आरक्षी भर्ती-2025 में ईडब्ल्यूएस श्रेणी में चयनित मनमोहन सिंह यदुवंशी को लेकर उठ रहे सवालों पर पुलिस भर्ती बोर्ड ने सफाई दी है। बोर्ड ने कहा है कि किसी की जाति का अंदाजा उसके नाम या टाइटल से नहीं लगाया जा सकता। अभ्यर्थी का चयन उसके प्रमाणपत्रों की जांच के आधार पर किया गया है। बोर्ड ने सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी है।

विज्ञापन


भर्ती बोर्ड के मुताबिक 14 अक्तूबर को जारी आरक्षी भर्ती-2025 के परिणाम में ईडब्ल्यूएस श्रेणी की सूची में क्रम संख्या 400 पर मनमोहन सिंह यदुवंशी का नाम है। उनका चयन ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र और दूसरे दस्तावेजों के आधार पर हुआ है। बोर्ड का कहना है कि आरक्षण का लाभ देने के लिए अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्र देखे जाते हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी: पश्चिमी विक्षोभ की वजह से प्रदेश में बदलना शुरू हुआ मौसम, इन जिलों में शुक्रवार को हो सकती है बारिश
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - श्रद्धा की तलाश में लखनऊ पुलिस की चार टीमों ने डाला भारत-नेपाल सीमा पर डेरा, रात में मिली इस होटल की लोकेशन


केवल नाम, उपनाम या जाति से जुड़े टाइटल के आधार पर किसी की जाति या आरक्षण श्रेणी तय नहीं की जाती है। बोर्ड ने लोगों से अपील की है कि बिना पूरी जानकारी के किसी अभ्यर्थी के बारे में गलत बातें न फैलाएं। बोर्ड ने कहा है कि इस मामले में अफवाह फैलाने वाले लोगों और सोशल मीडिया हैंडलों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed