फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   People from Koiripur Mushar Basti are hungry for two days varanasi

कोरोना से जंग! खेत में फेंके आलू व नमक खाकर वनवासी बच्चों ने भरा पेट

Wed, 25 Mar 2020 11:16 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Wed, 25 Mar 2020 11:16 PM IST
विज्ञापन
People from Koiripur Mushar Basti are hungry for two days varanasi
food - फोटो : social media

लॉकडाउन के दौरान वाराणसी के बड़ागांव ब्लाक के कोइरीपुर गांव में चार दिन से भूखे वनवासी बच्चे अंकरी घास व नमक खा रहे हैं। आलू की जोताई हुई खेत में बिने हुए आलू को उबाल कर पेट भरने की सूचना पर प्रशासनिक अधिकारी हरकत में आए। एसडीएम पिंडरा के निर्देश पर बृहस्पतिवार की शाम बड़ागांव थानाध्यक्ष और ग्राम प्रधान ने वनवासी परिवार को 10-10 किलो चावल और 2-2 किलो दाल सहित अन्य खाद्य सामग्री उपलब्ध कराया। इस दौरान ग्राम प्रधान ने जिम्मा लिया कि लगभग 17 से 40 सदस्यों वाले वनवासी बस्ती में राशन की कमी नहीं होने दी जाएगी।

विज्ञापन


कोइरीपुरी के वनवासी बस्ती में अधिकतर ईंट भट्ठा पर कार्य करते हैं तो कुछ आसपास इलाकों में मजदूरी करके अपने परिवार का पेट पालते हैं। 22 मार्च जनता कर्फ्यू के दौरान से ही परिवार के सभी सदस्य घर पर बैठ गए हैं। रोज कमाने रोज खाने की परिपाटी पर चलने वाले परिवार के सदस्यों को कुछ नहीं मिला तो वह सिवार के खेतों में अंकरी घास, जिसे इस समय पशुओं को चारा के रूप में खिलाया जाता है। इस घास में मटर से छोटी फलियां लगी होती है।
विज्ञापन


 

People from Koiripur Mushar Basti are hungry for two days varanasi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

यही बच्चे नमक के साथ खा रहे थे। वहीं बड़े सदस्य आलू की जोताई हुई खेतों में आलू बीनकर उसके उबालकर पिछले चार दिनों से खा रहे थे। अपराह्न के समय गांव के कुछ युवकों ने इसकी सूचना पिंडरा एसडीएम मणिकंडन ए को दी। जिनके निर्देश पर शाम के वक्त बड़ागांव थानाध्यक्ष संजय सिंह व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शिवराज यादव ने वनवासी बस्ती में खाद्यान पहुंचाया।

पूर्व विधायक ने भिजवाया खाद्य सामग्री

भूख से बिलख रहे वनवासी परिवार की जानकारी जब पिंडरा के पूर्व विधायक अजय राय को हुई तो उन्होंने अपने प्रतिनिधियों को तत्काल मौके पर खाद्यान्न सामग्री लेकर भेजा। इस दौरान पूर्व विधायक ने आश्ववस्त किया कि जब तक लॉकडाउन रहेगा तब तक वनवासी परिवारों को खाद्यान्न की कमी नहीं होने दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed