फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   People boil due to rape with girl student effigy of school manager burnt protests in many places in varanasi

वाराणसीः छात्रा के साथ दरिंदगी की घटना से उबाल, लोगों ने स्कूल प्रबंधक का पुतला फूंका, कई जगहों पर विरोध-प्रदर्शन 

Sun, 28 Nov 2021 11:48 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 28 Nov 2021 11:48 PM IST
सार

छात्रा के साथ दरिंदगी की घटना से गुस्साए लोग स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर रविवार को सड़क पर उतर आए। 

विज्ञापन
People boil due to rape with girl student effigy of school manager burnt protests in many places in varanasi
वाराणसी में रविवार को स्कूल के बाहर प्रदर्शन करते एबीवीपी के कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में  लहरतारा स्थित निजी स्कूल की कक्षा तीन की छात्रा के साथ दरिंदगी की घटना के विरोध में रविवार को कई जगहों पर विरोध-प्रदर्शन किया गया। बनारस बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री नित्यानंद राय के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने रविवार को निजी स्कूल प्रबंधक का पुतला फूंका और स्कूल गेट के बाहर धरना प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


लहरतारा-महमूरगंज मार्ग को कुछ देर के लिए जाम भी कर दिया। मौके पर पहुंची सिगरा पुलिस और चेतगंज एसीपी अनिरुद्ध कुमार ने अधिवक्ताओं को समझा बुझाकर शांत कराया। आरोपी पर कार्रवाई से अधिवक्ताओं को अवगत कराया। वहीं, इस मामले में आम आदमी पार्टी के नेताओं ने रविवार को जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


पूर्व महामंत्री नित्यानंद राय ने आरोप लगाया कि इस पूरे मामले में स्कूल के संचालक की भूमिका संदिग्ध है और प्रबंधन ने साक्ष्य मिटाने और घटना को दबाने की कोशिश की है। लिहाजा उनकी गिरफ्तारी हो। यही नहीं, इसी शिक्षण समूह के दूसरे ब्रांच की छत से गिरकर एक छात्र की 25 अगस्त 2017 को मौत हुई थी। इस प्रकरण की भी अब उच्चस्तरीय जांच हो। इस मौके पर विनोद पांडेय, मिथिलेश श्रीवास्तव, दीपक राय कान्हा, रविन्द्र यादव, राजीव गोस्वामी, संजीवन यादव, संजीव श्रीवास्तव, चंदन सिंह, सोनू तिवारी और मोनू तिवारी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी ने जिला मुख्यालय पर किया प्रदर्शन

People boil due to rape with girl student effigy of school manager burnt protests in many places in varanasi
वाराणसी में रविवार को जिलाकारी कार्यालय परिसर में स्कूल में प्रदर्शन करते आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला

आम आदमी पार्टी के नेताओं ने जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश सचिव कृष्ण कांत तिवारी व जिलाध्यक्ष कैलाश पटेल, घनश्याम पांडेय ने स्कूल प्रबंधन पर कार्रवाई की मांग करते हुए राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम कार्यालय को सौंपा।

प्रदर्शन में जिला सचिव अखिलेश पांडेय, दीनानाथ सिंह वीरेंद्र प्रताप, विजय कुमार, माया शंकर पटेल, गुलाब सिंह राठौर, रोशन कुमार बरनवाल, रेखा, विनोद जायसवाल, अर्चना श्रीवास्तव, जेपी दुबे, मनीष गुप्ता ,अब्दुल रकीब हैप्पी, महफूज राजीव भारद्वाज हुसैन, डॉ. आसिफ खान, सरोज शर्मा, रोहित मौर्य, पल्लवी वर्मा, सेतु पति त्रिपाठी, अमर सिंह पटेल, नियाज अहमद, सत्यपाल, रमेश पटेल, गोपाल पांडेय मौजूद रहे।

अभाविप ने न्याय दिलाने की मांग की

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं ने विद्यालय गेट पर प्रदर्शन कर बच्ची को न्याय दिलाने की मांग की है। धरना, प्रदर्शन के दौरान काशी महानगर संगठन मंत्री प्रकाश, काशी महानगर अध्यक्ष उर्जस्विता सिंह, प्रदेश सह मंत्री शुभम कुमार सेठ, महानगर मंत्री राजन गुप्ता, विभाग संयोजक शिवम शाह, विनय पांडेय, काशी जिला संगठन मंत्री सौरभेंद्र आदि मौजूद रहे।

गुजराती समाज ने स्कूल प्रबंधन पर कार्रवाई की मांग की

श्रीकाशी गुजरात समाज ने रविवार को कर्णघंटा स्थित कार्यालय पर बैठक कर मासूम बच्ची को इंसाफ दिलाने और स्कूल प्रबंधक पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। काशी गुजराती समाज के अध्यक्ष अनिल शास्त्री ने कहा कि पुलिस प्रशासन स्कूल प्रबंधन को बचा रहा है। इसमें आरोपी के साथ स्कूल प्रबंधन दोषी है।

स्कूल प्रबंधन की लापरवाही के चलते यह घटना हुई है। कहा कि घटना के दिन पहले तो अभिभावक को धमकाया गया। विवेक पारिख ने कहा कि यदि स्कूल प्रबंधन के खिलाफ प्रशासन कार्रवाई नहीं करती है तो गुजराती समाज सड़क पर उतर आंदोलन करने को बाध्य होगा। बैठक में दिनेश बजाज, राजकुमार दास, रोशन गुजराती, विशाल पारिख अश्विन पारिख, सुनीता गुजराती रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed