फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   pay tribute to chhattisgarh naxal attack to crpf

बीजापुर नक्सल हमला: वाराणसी में मोक्षदायिनी के तट पर शहीदों की याद में जल उठे दीप

Tue, 06 Apr 2021 03:31 PM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Tue, 06 Apr 2021 03:31 PM IST
विज्ञापन
pay tribute to chhattisgarh naxal attack to crpf
जवानों के लिए किया गया दीपदान। - फोटो : अमर उजाला

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में शहीद हुए जवानों को काशी की जनता ने अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। गंगा तट पर शहीदों को श्रद्धांजलि के लिए दीपदान हुआ तो काशी विद्यापीठ के छात्रों ने कैंडल मार्च निकाला। वहीं अग्रसेन महिला महाविद्यालय में भी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

विज्ञापन


सोमवार को दशाश्वमेध घाट पर मोक्षदायिनी मां गंगा के पावन तट पर गंगा सेवा निधि के अर्चकों ने दीपदान कर गंगा आरती में शहीद जवानों को नमन किया। गंगा घाट पर दो मिनट का मौन रख कर नम आखों से शहीद जवानों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
विज्ञापन


देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने भी मां गंगा के तट पर भारत माता का जयकारा लगाया। इस दौरान सुशांत मिश्रा, हनुमान यादव उपस्थित थे।

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के छात्रों ने कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि अर्पित की। कैंडल मार्च छात्रसंघ भवन से भारत माता मंदिर तक निकाला गया। इस दौरान छात्रों ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि इस प्रकार की नक्सली और आतंकवादी घटनाओं पर रोक लगाई जाए।

छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष संदीप कुमार यादव के नेतृत्व में कैंडल मार्च का आयोजन किया गया। इस दौरान पूर्व महामंत्री अनिल यादव, राहुल सोनकर, राजू, शिवम यादव, प्रियेषु, संजय, अखिलेश यादव, अजित, आशुतोष, नवीन, अर्श अहमद, आंनद उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed