फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   IAS officer Abhay removed from position of observer ahead of UP Legislative Council election vote counting

यूपी विधान परिषद चुनाव: मतगणना से ठीक एक दिन पहले बड़ा बदलाव, आईएएस अभय को पर्यवेक्षक पद से हटाया

Mon, 26 Oct 2026 08:05 PM IST
Rahul Kumar Tiwari एएनआई, लखनऊ
एएनआई, लखनऊ Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Mon, 26 Oct 2026 08:05 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश विधान परिषद के गोरखपुर-फैजाबाद मंडल शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक चुनाव में भारत निर्वाचन आयोग ने पर्यवेक्षक बदल दिया है। आईएएस अधिकारी अभय की जगह प्रकाश बिंदु को जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

विज्ञापन
IAS officer Abhay removed from position of observer ahead of UP Legislative Council election vote counting
आईएएस अभय की जगह प्रकाश बिंदु को मिली जिम्मेदारी - फोटो : ANI/अमर उजाला

विस्तार

अधिकारी अभय (यूपी कैडर, 2007 बैच) को पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी से मुक्त कर रिजर्व में भेज दिया है। उनकी जगह आईएएस अधिकारी प्रकाश बिंदु (यूपी कैडर, 2009 बैच) को नया पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन


आयोग की ओर से इस संबंध में उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को पत्र जारी किया गया है। इसमें प्रकाश बिंदु को मतगणना के मद्देनजर तत्काल आवंटित निर्वाचन क्षेत्र में पहुंचने का निर्देश देने को कहा गया है। गोरखपुर-फैजाबाद मंडल शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतगणना 27 अक्तूबर 2026 को होनी निर्धारित है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन



बता दें कि भाजपा एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह ने अभय सिंह की शिकायत आयोग में की थी। देवेंद्र प्रताप सिंह ने अभय सिंह को खनन घोटाले में सीबीआई जांच के दायरे में होने की हटाने की मांग की थी। वहीं आम आदमी पार्टी ने भी अभय सिंह को हटाने की मांग की थी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने सोमवार को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा वर्ष 2007 बैच के आईएएस अभय को प्रेक्षक ड्यूटी से अवमुक्त कर रिजर्व में रखे जाने की जानकारी दी। साथ ही नवनियुक्त प्रेक्षक प्रकाश बिंदु को मंगलवार को मतगणना के लिए निर्वाचन क्षेत्र में तत्काल रिपोर्ट करने के निर्देश दिए हैं। आयोग के पत्र के अनुसार, पर्यवेक्षक की नियुक्ति में बदलाव के अलावा पहले जारी पत्र में उल्लिखित अन्य नियम और शर्तें यथावत रहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed