भदोही : इंजन फेल होने से चार घंटे स्टेशन पर खड़ी रही पवन एक्सप्रेस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही जिले के माधोसिंह रेलवे स्टेशन पर सोमवार को मुंबई से दरभंगा जाने वाली डाउन पवन एक्सप्रेस का इंजन फेल हो जाने के कारण गाड़ी चार घंटे तक स्टेशन पर खड़ी रही।
प्रयागराज से दूसरा इंजन मंगाने के बाद ट्रेन शाम पांच बजे आगे बढ़ सकी। जानकारी के अनुसार दोपहर 12:50 बजे जैसे ही ट्रेन को आगे बढ़ने का सिग्नल मिला और ट्रेन ने माधोसिंह स्टेशन पार किया उसी दौरान इंजन फेल हो गया और ट्रेन खड़ी हो गई।
चालक दल काफी देर तक इंजन को ठीक करने का प्रयास करता रहा, लेकिन सफलता नहीं मिली। अंततः चालक ने स्टेशन मास्टर को सूचना दी। इसके बाद स्टेशन मास्टर ने वाराणसी कंट्रोल को सूचित किया। नजदीकी रेल मंडल खड़ी ट्रेन को दूसरा इंजन नहीं उपलब्ध करा सका।
प्रयागराज के सैदाबाद स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी का डीजल इंजन मंगाकर ट्रेन को पांच घंटे बाद वाराणसी की ओर रवाना किया गया। ट्रेन का इंजन खराब होने से यात्रियों के साथ कर्मचारियों भी परेशान रहे।