फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Paving the way for light and sound show at Sarnath

सारनाथ में लाइट एंड साउंड शो का रास्ता साफ

Thu, 25 Feb 2016 01:27 AM IST
ब्यूरो, वाराणसी अमर उजाला
ब्यूरो, वाराणसी अमर उजाला Updated Thu, 25 Feb 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
Paving the way for light and sound show at Sarnath

देश-दुनिया के सैलानियों को सारनाथ की ऐतिहासिक धरोहरों का वृत्तांत अब लाइट एंड साउंड शो के माध्यम से भी दिखाया-सुनाया जाएगा।

विज्ञापन

इसके लिए आठ करोड़, 56 लाख की डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) को सरकार ने मंजूरी दे दी है।
 बुधवार को मंडलीय सभागार में ‘प्रसाद’ योजना के कार्यों की समीक्षा बैठक के दौरान मंडलायुक्त नितिन रमेश गोकर्ण ने यह जानकारी दी। साथ ही उन्होंने क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी को निर्देशित किया कि इस दिशा में अविलंब काम शुरू कराया जाए।
कमिश्नर ने पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राजघाट से अस्सी तक 42 सीटर क्रूज चलाने के लिए जल्द से जल्द डीपीआर तैयार कर शासन को भेजने का निर्देश दिया। बताया कि इस पर करीब 15 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

उन्होंने क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी को निर्देशित किया कि क्रूज संचालन के लिए वन एवं अन्य विभागों से अनापत्ति ले लें।
इसके अलावा करीब 10 करोड़ की लागत से अस्सी घाट पर प्रस्तावित लेजर का डीपीआर शासन को भेजने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि यह लेजर शो गंगा में करीब 25 फीट अंदर से किया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शो के दौरान उठने वाली लेजर की चौड़ाई 100 फीट तथा ऊंचाई 45 फीट होगी। क्रूज संचालन और लेजर शो की डीपीआर तैयार करने वाली संस्था तीन से पांच साल तक इसका रखरखाव करेगी।

इसके बाद पीपीपी के आधार पर इसके संचालन पर विचार किया जा सकता है। बैठक में एडीएम सिटी विध्यवासिनी राय, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी रविंद्र मिश्रा के अलावा नगर निगम, सिंचाई, विद्युत के अधिकारी रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed