फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   paush purnima 2022 magh maas snan kashi varanasi holy dip in ganga Devotees Faith heavy on Corona and winter cold

कोरोना और ठंड पर आस्था भारी : पौष पूर्णिमा पर पतितपावनी गंगा में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

Mon, 17 Jan 2022 05:15 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 17 Jan 2022 05:15 PM IST
सार

कड़ाके की ठंड के बावजूद लोगों का त्यौहार को लेकर उत्साह कम नहीं दिखा। स्नान-दान के बाद श्रद्धालुओं ने श्री काशी विश्वनाथ और अन्नपूर्णा मंदिर सहित अन्य देवालयों में विधिविधान से पूजा-अर्चना की। 

विज्ञापन
paush purnima 2022 magh maas snan kashi varanasi holy dip in ganga Devotees Faith heavy on Corona and winter cold
कोरोना और ठंड पर आस्था भारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना के खतरे के बीच पौष पूर्णिमा पर सोमवार को काशी में गंगा स्नान के लिए अच्छी खासी संख्या में भीड़ उमड़ी। संत-महात्माओं के साथ ही आम लोगों ने भी हर-हर गंगे के उद्घोष के साथ पवित्र डुबकी लगाई। इसके बाद पूजन-अर्चन व दान-पुण्य किया। कड़ाके की ठंड के बावजूद लोगों का त्यौहार को लेकर उत्साह कम नहीं दिखा।

विज्ञापन


स्नान-दान के बाद श्रद्धालुओं ने श्री काशी विश्वनाथ और अन्नपूर्णा मंदिर सहित अन्य देवालयों में विधिविधान से पूजा-अर्चना की।  स्नान-ध्यान के लिए भोर से ही भक्तों की भीड़ लग गई थी। इस दौरान तटों पर दीप जलाकर कहीं मंगल कामनाएं की गईं तो कहीं अर्घ्य दिया गया। घाटों पर कतारबद्ध गरीबों को दान करने की भी होड़ मची रही।
विज्ञापन


दिन खुलने के बाद गंगा के दोनों किनारों पर भक्तों की भीड़ देखी गई। तमाम लोग नावों से स्नान के लिए उस पार गए। शीतला घाट, प्रयाग घाट, अहिल्याबाई घाट, मुंशी घाट, हनुमान घाट, तुलसी घाट, मीर घाट, रामघाट, पंचगंगा घाट, प्रह्लाद घाट, गायघाट और राजघाट पर स्नान के लिए अलग-अलग इलाके के श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगा रहा। महिलाओं ने दीपदान भी किया। तमाम महिलाएं स्नान के बाद समूहों में बैठकर मंगल कामना के गीत भी गा रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः पौष पूर्णिमा स्नान के साथ मास पर्यंत अनुष्ठान शुरू, जानें इस पवित्र महीने का महत्व

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed