{"_id":"5e8b71a58ebc3e72b2598247","slug":"patients-will-consult-bhu-s-sir-sunderlal-hospital-over-telephone","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल से टेलीफोन पर परामर्श ले सकेंगे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल से टेलीफोन पर परामर्श ले सकेंगे मरीज
Mon, 06 Apr 2020 11:45 PM IST
विचित्र सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: विचित्र सिंह
Updated Mon, 06 Apr 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Banaras Hindu University
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल मंगलवार से मरीज डॉक्टरों से ऑनलाइन परामर्श ले सकेंगे। सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक शुरू होने वाली टेली मेडिसिन ओपीडी में जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी, आर्थोपेडिक, गाइनेकोलॉजी और बाल रोग जुड़े परामर्श लिए जा सकेंगे। आईएमएस निदेशक की ओर से इस बारे में सोमवार को आदेश भी जारी कर दिया गया।
विज्ञापन
इसमें बताया गया कि संबंधित लोग 0542- 2368028 और 0542-2368029 पर चिकित्सकों से बात कर ऑनलाइन परामर्श ले सकते हैं। बताया कि जनरल मेडिसिन में डॉ. धीरज किशोर, डॉ. रंजन भटनागर, सर्जरी में प्रोफेसर पुनीत, डॉ. एसके तिवारी, आर्थोपेडिक में प्रोफेसर अमित रस्तोगी, डॉ. शिवम सिन्हा और गायनेकोलॉजी में डॉक्टर लवीना चौबे, जबकि पीडियाट्रिक डिपार्टमेंट में प्रोफेसर राजनीति प्रसाद और डॉ. अंकुर सिंह मरीजों को परामर्श देंगे।
विज्ञापन