फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Passengers stranded at cantt station after lockdown see Ramayana and do yoga in varanasi

वाराणसी: लॉकडाउन के बाद कैंट स्टेशन पर फंसे यात्री, देखते हैं रामायण और करते हैं योगा

Tue, 07 Apr 2020 04:59 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 07 Apr 2020 04:59 PM IST
विज्ञापन
Passengers stranded at cantt station after lockdown see Ramayana and do yoga in varanasi
योगा करते यात्री। - फोटो : अमर उजाला।

लॉकडाउन के दौरान कैंट रेलवे स्टेशन पर फंसे 50 यात्रियों के समूह को योगा कराया जा रहा है। यात्री हाल में बकायदा योग प्रशिक्षक यात्रियों को प्राणायाम, अनुलोम-विलोम, कपालभांति आदि सिखा रहे हैं। सुबह साढ़े सात से साढ़े 8 बजे तक योगा में दृश्य एकदम किसी योग शिविर सरीखा दिखता है। 

विज्ञापन


योगा क्लास के बाद हाल में लगे 55-इंच की टीवी पर रामायण व महाभारत भी देखते हैं। यह टीवी विशेष रूप से इन्ही यात्रियों के लिए ही लगाया गया है। यात्री 22 मार्च से अपनी ट्रेनों का इंतजार कर रहे हैं, जब सरकार ने कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए जनता कर्फ्यू लगाया था।
विज्ञापन


कैंट स्टेशन पर महाराष्ट्र, मैसूर, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, गुजरात जैसे दूर-दराज के स्थानों से दैनिक मजदूरी करने वाले मजदूर, किसान, व्यापारी और तीर्थयात्री अपने घर लौटने से पहले फंस गए हैं। इनमें महिलाएं, बच्चे, वरिष्ठ नागरिक सहित अन्य शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed