फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Passengers ruckus due to canceled toofan express train in pddu junction in chanauli

तूफान एक्सप्रेस हुई निरस्त, हंगामा कर रहे यात्रियों को रेल प्रशासन ने इस तरह मनाया

Thu, 05 Dec 2019 08:22 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 05 Dec 2019 08:22 PM IST
विज्ञापन
Passengers ruckus due to canceled toofan express train in pddu junction in chanauli
तूफान एक्सप्रेस। - फोटो : अमर उजाला।

हावड़ा से श्रीगंगानगर जाने वाली अप उद्यान आभा तूफान एक्सप्रेस को पीडीडीयू जंक्शन से आगे के लिए निरस्त कर दिया। इससे नाराज ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों ने बुधवार की रात स्थानीय स्टेशन पर हंगामा किया। बाद में स्थानीय रेल प्रशासन के अधिकारियों ने यात्रियों को उसी टिकट पर दूसरे ट्रेनों से यात्रा की अनुमति दी। इसके बाद यात्री शांत हुए।

विज्ञापन


रेल प्रशासन ने ठंड और रेलवे ट्रैक की मरम्मत के लिए अप उद्यान आभा तूफान एक्सप्रेस को 13 जनवरी तक हावड़ा से स्थानीय जंक्शन और डाउन तूफान एक्सप्रेस को श्रीगंगानगर से आगरा तक चलाने का निर्णय लिया है। इस दौरान स्थानीय जंक्शन से आगरा के बीच ट्रेन का संचालन रद्द रहेगा।
विज्ञापन


बुधवार की रात ढाई बजे ट्रेन स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या सात पर पहुंची। ट्रेन के पहुंचते ही ट्रेन के आगे जाने के लिए निरस्त होने की घोषणा हुई। यह सुनते ही सीट आरक्षित कराकर यात्रा कर रहे यात्री आक्रोशित हो गए। बिना पूर्व सूचना के ट्रेन निरस्त होने से नाराज यात्री प्लेटफार्म संख्या दो पर डिप्टी एसएस आफिस पहुंच कर हंगामा करने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों के हंगामे की सूचना पर आरपीएफ और जीआरपी के जवान वहां पहुंच गए और लोगों को समझाने लगे। बाद में स्टेशन निदेशक हिमांशु शुक्ला के निर्देश पर सीएसजी अशोक अनिल, डिप्टी एसएस कमर्शियल एएन प्रसाद आदि ने यात्रियों के रिजर्व टिकट को दूसरे ट्रेन से यात्रा के लिए अनुमति दी।

उन्होंने दूसरे ट्रेनों में यात्रियों को सीट दिलाकर आगे के लिए रवाना कराया। इसके बाद यात्रियों का गुस्सा शांत हुआ। स्टेशन निदेशक ने बताया कि ट्रेन के लगभग चार सौ यात्रियों को दूसरे ट्रेन से भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed