फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Passengers and hotel operators upset due to closure of the route

मार्ग बंद होने से यात्री और होटल संचालक परेशान

Sun, 09 Jan 2022 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Passengers and hotel operators upset due to closure of the route
लहरतारा से चौकाघाट तक ओवरब्रिज के नीचे स्मार्ट सिटी द्वारा निर्माण कार्य किया जा रहा है। इसमें ओवरब्रिज के नीचे दो तरफ से रेलिंग लगाई जा रही है। रेलिंग द्वारा कैंट से मलदहिया और कैंट डिपो सहित रोडवेज के सामने का मार्ग बंद कर दिया गया है। जबकि इनके बीच तीन स्थानों को खुला छोड़ने के बाद एक स्थान पर यू आकार का रास्ता दे दिया गया है। मार्ग बंद होने से होटल व्यवसायियों, यात्रियों सहित स्थानीय नागरिकों की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन

लोगाें व व्यवसायियों का कहना है कि ओवरब्रिज के नीचे किए जा रहे कार्य से कैंट रेलवे स्टेशन पर जाने के लिए चौराहे तक घूम कर जाना पड़ रहा है। यात्रियों को भी जाने में दिक्कत होती है। वहीं होटल व्यवसायियों का भी कहना है कि रास्ता बाधित होने से व्यवसाय पर असर पड़ा है।
विज्ञापन

चौकाघाट पर थोड़ी समस्या है। इसके लिए वहां के लोगों से बातचीत कर समस्या दूर कराई जा रही है। जल्द ही सभी समस्याओं को खत्म कर निर्माण कार्य कराया जाएगा।-डी. वासुदेवन, महाप्रबंधक, स्मार्ट सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

कैंट ओवरब्रिज के नीचे मलदहिया और कैंट डिपो का रास्ता बाधित होने से परेशानी बढ़ गई है। कारोबार भी चौपट हो रहा है।- विजय यादव, व्यवसायी
ओवरब्रिज के नीचे रेलिंग लगाकर रास्ता बंद कर दिया गया है। जिसकी वजह से घूमकर जाना पड़ रहा है। काफी परेशानी हो रही है।- शिवम यादव, स्थानीय नागरिक
रेलिंग में कहीं भी पैदल जाने का भी रास्ता नहीं छोड़ा गया। जिससे हम लोगाें के साथ यात्रियों को भी दिक्कत हो रही है।- नाइजिल डेविड, स्थानीय नागरिक
ओवरब्रिज के नीचे तीन स्थानों पर रेलिंग नहीं लगाई गई है। जबकि हमलोगाें का रास्ता बंद कर दिया गया है। इससे परेशानी हो रही है।- गौरव शर्मा, स्थानीय नागरिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed