Varanasi: इंडिगो के विमान में सवार नहीं हो सका यात्री, एक्स पर पोस्ट कर कंपनी के खिलाफ दर्ज की शिकायत
इंडिगो कंपनी के खिलाफ एक यात्री ने एक्स पर शिकायत दर्ज की। उसका आरोप है कि उसकी वाराणसी से अहमदाबाद की फ्लाइट शाम 5 बजे थी। 4:30 बजे एयरपोर्ट पहुंचा तो देरी होने की बात कहकर उसे विमान में सवार होने की अनुमति नहीं दी गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चेक इन में देर होने की वजह से एक यात्री को विमान में सवार नहीं होने दिया गया। मंगलवार की शाम इस घटना के बाबत यात्री ने इंडिगो कंपनी के खिलाफ एक्स पर शिकायत दर्ज की। वहीं, यात्री के भाई और मां को विमान में सफर करने की अनुमति मिली।
यात्री के अनुसार उसकी वाराणसी से अहमदाबाद की फ्लाइट शाम 5 बजे थी। वह 4.30 बजे पहुंचा तो देरी का हवाला देते हुए एयरलाइंस ने विमान में नहीं सवार होने दिया गया। विमान में मां और भाई सवार हो गए।
आरोप है कि मुझे यात्रा से रोककर नई दिल्ली में मेरे ही सीट पर दूसरे यात्री को बैठाया गया। इंडिगो एयरलाइंस के स्थानीय मैनेजर अंकुर ने इस तरह की शिकायत से अनभिज्ञता जताई है।
Extremely disappointed with @IndiGo6E My flight from Varanasi to Ahmedabad was at 5:00 PM, and I reached the airport at 4:30 PM with my family. My mother and brother were allowed to board, but I was denied check-in due to luggage closure. Despite still having 30 minutes before…
— Aadesh (@Ronncyia) November 25, 2024